हर किसी की चाहत होती है कि उसका चेहरा हमेशा फ्रेश और खूबसूरत दिखे। इसके लिए लोग न जाने कितने महंगे महंगे प्रॉडक्ट्स और थैरेपी का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन योग एक ऐसा आसान विकल्प है जिसके अभ्यास से हम फ्रेश और खूबसूरत चेहरा पा सकते हैं। चेहरे पर निखार लाने के लिए योग का सहारा लेना सबसे फायदेमंद होता है। योग की कुछ क्रियाओं से चेहरे पर लालिमा आती है साथ ही धब्बे, झाइयां, झुर्रियां और कालापन भी दूर किया जा सकता है। आइए हम आपको बताते हैं कि चेहरे के लिए कौन से योग करें...
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाते हैं ये 5 योगासन, अभ्यास करना है बेहद आसान
सिंगासन चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए बहुत ही अच्छा आसान है।इस आसन को करने के लिए आप वज्रासन में बैठकर घुटनों को थोड़ा सा खोल लें, अब हाथों की अंगुलियों को शेर के पंजे के समान खोलकर दोनों घुटनों पर रखें। इसके बाद सांस को अन्दर खींचकर जीभ बाहर निकालें और फिर सांस छोड़ते हुए शेर जैसी गजर्ना करें। गले की मांसपेशियों में तनाव लाएं। इस आसन का अभ्यास 3-4 बार कर सकते हैं।
इस मुद्रा के अभ्यास से चेहरे पर लालिमा आती है। इसको करने के लिए आप पद्मासन में बैठ जाए और फिर अपने दोनों हाथों की तजर्नी अंगुली को छोड़कर बाकि तीनों अंगुलियों को अंगूठे के टिप से आपस में मिलाइए। इस अभ्यास को नियमित रूप से पांच मिनट तक करें, फायदा होगा।
चेहरे पर निखार लाने के लिए कपोल शक्ति विकासक बहुत अच्छा योगासन है। इस आसन के अभ्यास के लिए आप पद्मासन या सुखासन में बैठ जाएं। अब अपने दोनों हाथों की आठों अंगुलियों के आगे के भाग को आपस में मिलाकर दोनों अंगूठे से दोनों नाकों के छिद्रों को बंद कर लें। फिर सांस अंदर खींचे। फिर दोनों अंगूठों से नाक के छिद्रों को बन्द कर लें और अपने गालों को गुब्बारे की तरह फुलाएं और अपनी क्षमता अनुसार सांस रोककर धीरे-धीरे सांसों को बाहर निकालें। इस अभ्यास कम से कम 20 बार करें।
झुर्रियों से निजात पाने के लिए गहरी सांस लें और मुंह में इतनी हवा भरें जैसे गुब्बारा फुलाने के लिए हवा भरते हैं। अब आप पांच सेकंड तक इसी मुद्रा में रहें। गुब्बारे फुलाने जैसे इस योग से न सिर्फ चेहरे बल्कि फेफड़ो की भी अच्छी एक्सरसाइज होती है। इससे गालों की झुर्रियां दूर होती है और चेहरे की त्वचा का कसाव बना रहता है।