फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: डेंगू से तेज रिकवरी के लिए पौष्टिक आहार के साथ कीजिए ये योगासन, जल्द दूर होंगी जटिलताएं

Sun, 06 Nov 2022 12:23 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 06 Nov 2022 12:23 PM IST
विज्ञापन
yoga for dengue recovery fast, best exercise for dengue patients
डेंगू में कैसे आराम पाएं? - फोटो : istock

इस साल डेंगू के मामलों में भारी उछाल लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है। हल्की बीमारी से लेकर शॉक सिंड्रोम तक, डेंगू हमें कई प्रकार से प्रभावित कर सकता है। इस तरह की समस्याओं से बचाव के लिए सभी लोगों को शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को ठीक रखने पर विशेष ध्यान देते रहने की आवश्यकता होती है। इम्युनिटी मजबूत होने से संक्रमण की स्थिति में गंभीर रोग होने का खतरा कम होता है और तेजी से रिकवरी भी की जा सकती है। यदि आप हाल फिलहाल डेंगू के शिकार हुए हैं तो दिनचर्या में कुछ बदलाव करके तेजी से इस समस्या से रिकवर कर सकते हैं।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, डेंगू से रिकवरी के लिए पौष्टिक आहार और आराम के साथ कुछ योगासनों के अभ्यास की आदत भी आपके लिए मददगार हो सकती है। डेंगू से पीड़ित व्यक्ति को तेज बुखार, उल्टी, तेज सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होता है और भूख कम लगती है। दोबारा ताकत हासिल करने और संक्रमण की जटिलताओं को कम करने के लिए कुछ योगाभ्यास आपके लिए सहायक हो सकते हैं। आइए इसके लिए प्रभावी योगासनों के बारे में जानते हैं।

yoga for dengue recovery fast, best exercise for dengue patients
प्राणायाम योग के लाभ - फोटो : Pixabay

प्राणायाम और सांस के अभ्यास

प्राणायाम और सांस के अभ्यास शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में आपके लिए मददगार हो सकते हैं। यह तनाव से राहत दिलाने का सबसे प्रभावी तरीक है। भ्रामरी प्राणायाम रक्तचाप को कम करता है और शरीर को आराम दिलाने और बेहतर नींद पाने में सहायक है। इसके अलावा कपालभाति और अनुलोम-विलोम जैसे अभ्यास तंत्रिकाओं और पाचन अंगों को स्वस्थ रखने और इसके कार्यों को बेहतर करने में मददगार हैं। इन अभ्यासों से तेज रिकवरी पाने में मदद मिल सकती है।

yoga for dengue recovery fast, best exercise for dengue patients
वज्रासन योग करने से लाभ - फोटो : istock

वज्रासन योग से लाभ

वज्रासन योग न केवल मन को शांत और स्थिर रखने में मदद करता है बल्कि पाचन को ठीक रखने और शरीर को आराम दिलाने में भी आपके लिए सहायक है। घुटने के दर्द को दूर करने, जांघ की मांसपेशियों को मजबूत करने और पीठ दर्द को कम करने में भी इसके लाभ हैं। डेंगू से रिकवरी के लिए इस योग के अभ्यास से विशेष लाभ पाया जा सकता है। यह कमजोरी को दूर करने और दर्द की समस्या से राहत दिलाने का भी प्रभावी व्यायाम माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
yoga for dengue recovery fast, best exercise for dengue patients
पश्चिमोत्तानासन योग से होने वाले लाभ - फोटो : Pixabay

पश्चिमोत्तानासन योग

पश्चिमोत्तानासन योग के अभ्यास की आदत उच्च रक्तचाप और मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए बहुत सारे लाभ प्रदान करती है। शरीर और मन को शांत करने और थकान को कम करने में भी इसके लाभ देखे गए हैं। यह सिर में रक्त के संचार को बढ़ाने में सहायक है जिससे मस्तिष्क को आराम मिलता है और अनिद्रा, अवसाद और चिंता जैसी समस्याएं कम होती हैं। डेंगू से तेज रिकवरी में इस योग के अभ्यास से लाभ प्राप्त किया जा सकता है।


------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed