फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योग: ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने के लिए रोजाना कीजिए इन आसनों का अभ्यास, तनाव प्रबंधन में भी सहायक

Sat, 26 Mar 2022 12:22 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 26 Mar 2022 12:22 PM IST
विज्ञापन
yoga for blood pressure control, tips and tricks to lower bp in hindi
हाइपरटेंशन को कैसे कंट्रोल करें? - फोटो : Istock

हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) की समस्या पिछले एक दशक में काफी तेजी से बढ़ती हुई देखी गई है। इसे हृदय रोगों के प्रमुख कारक के तौर पर जाना जाता है। उच्च रक्तचाप को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उच्च रक्तचाप के रोगियों को हृदय रोग और स्ट्रोक का अधिक खतरा होता है। गतिहीन जीवनशैली, खराब आहार, मोटापा, धूम्रपान, तनाव जैसे कई कारक हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को बढ़ा देते हैं। इस समस्या को पूरी तरह से ठीक भी नहीं किया जा सकता है, दवाइयों से सिर्फ इसे नियंत्रित किया जा सकता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को हाई ब्लड प्रेशर से बचाव के उपाय करते रहने की सलाह देते हैं।



हाइपरटेंशन से बचाव के लिए स्वस्थ आहार और जीवनशैली को ठीक रखने के साथ नियमित रूप से योगासनों का अभ्यास करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। योग का अभ्यास इस समस्या को कंट्रोल करने और इससे बचे रहने का प्राकृतिक और सुरक्षित तरीका है। योग का अभ्यास शरीर को फिट रखने और हृदय रोगों के अन्य कारकों को कम करने में भी आपके लिए सहायक हो सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में जानते हैं जिनका अभ्यास करके रक्तचाप की समस्या को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

yoga for blood pressure control, tips and tricks to lower bp in hindi
चाइल्ड पोज करने के लाभ - फोटो : iStock

बालासन योग है फायदेमंद
हाइपरटेंशन के मरीजों के लिए बालासन योग (चाइल्ड पोज) फायदेमंद होता है। यह उच्च रक्तचाप को बढ़ावा देने वाले विभिन्न कारकों से राहत देने में आपकी मदद कर सकता है। यह आसन तनाव को कम करने के साथ पूरे शरीर में रक्त परिसंचरण में सुधार करता है। गर्दन और कंधों से तनाव कम करने में भी इस योग को काफी कारगर माना जाता है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से बचे रहने के लिए नियमित रूप से इस योगासन का अभ्यास किया जाना चाहिए।

yoga for blood pressure control, tips and tricks to lower bp in hindi
रक्तचाप कम करने वाले योगासन - फोटो : Pixabay

सुखासन योग से मिलता है लाभ
सुखासन योग कई तरह से हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। यह योगासन श्वास को नियंत्रित करता है। मन की शांति को बढ़ावा देकर तनाव को कम करने में भी इसे मददगार माना जाता है जिससे उच्च रक्तचाप से राहत मिल सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक शांत मन, स्वस्थ शरीर के लिए आवश्यक होता है। इतना ही नहीं इस योग का नियमित अभ्यास पीठ और गर्दन को भी स्ट्रेच करके शरीर की मुद्रा में भी सुधार करने में सहायक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
yoga for blood pressure control, tips and tricks to lower bp in hindi
ब्रिज पोज योग के लाभ - फोटो : iStock

सेतुबंधासन योग
सेतुबंधासन (ब्रिज पोज़) योग पीठ और कमर में दर्द की समस्याओं से राहत दिलाने के साथ रक्तचाप को भी नियंत्रित करता है। मस्तिष्क को शांत करने के साथ तनाव को कम करने में भी इस योग को काफी फायदेमंद माना जाता है। माइल्ड डिप्रेशन को मैनेज करने में भी इसके लाभ देखे गए हैं। हाई ब्लड प्रेशर के अलावा, ब्रिज पोज़ पेट के अंगों, फेफड़ों, मासिक धर्म के दर्द, थकान, सिरदर्द और चिंता को भी कम कर सकता है। नियमित रूप से इसका अभ्यास सुनिश्चित किया जाना चाहिए। 


-------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed