फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोदी के रास्ते पर शिवराज: मंत्रियों के साथ चिंतन से पहले पचमढ़ी में किया योग, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला

Sat, 26 Mar 2022 12:08 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 26 Mar 2022 12:08 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पचमढ़ी में चिंतन बैठक से पहले योग किया। लॉन में बैठकर अखबार पढ़ा और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए। कुछ-कुछ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तर्ज पर, जिन्होंने करीब चार साल पहले ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था। 
 
विज्ञापन
Shivraj on Modi's way: Before chintan baithak with ministers, did yoga in Pachmarhi, made a video and post it on social media
शिवराज सिंह चौहान ने पचमढ़ी में चिंतन बैठक से पहले योग किया। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पचमढ़ी में चिंतन बैठक से पहले योग किया। लॉन में बैठकर अखबार पढ़ा और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए। कुछ-कुछ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तर्ज पर, जिन्होंने करीब चार साल पहले ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कितना मानते हैं, यह उनकी हालिया गतिविधियों से साफ होता है। पचमढ़ी में मंत्रियों के चिंतन बैठक से पहले उन्होंने दो वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किए। एक में वे योग करते दिख रहे हैं। दूसरे में लॉन में बैठकर अखबार पढ़ रहे हैं। दोनों ही वीडियो मोदी की झलक देते हैं, जब 2018 में विराट कोहली के चैलेंज पर उन्होंने अपने फिटनेस रुटीन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। यह पहली बार नहीं है, जब शिवराज को मोदी को फॉलो करते देखा गया है। इससे पहले भी वे कई अवसरों पर मोदी के उठाए कदमों से कदम मिलाते दिखाई दिए हैं।    

शिवराज ने दो वीडियो जारी किए। लॉन में बैठकर अखबार पढ़ते हुए जो वीडियो पोस्ट किया, उसके साथ लिखा किप्रकृति की गोद में बसे पचमढ़ी की मनमोहक भोर, पक्षियों का कलरव और सतपुड़ा का नैसर्गिक सौंदर्य मन को आनंदित एवं चित्त को शांति प्रदान करने वाला है। मेरा मध्यप्रदेश बहुत निराला है। इसके बाद योग करते हुए एक और वीडियो पोस्ट किया। इस पर लिखा कि ॐ असतो मा सद्गमय। तमसो मा ज्योतिर्गमय। मृत्योर्मा अमृतं गमय। ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः॥ ईश्वर की प्रार्थना अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ते रहने की प्रेरणा और योग असीम ऊर्जा का स्रोत है। परमपिता ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी का कल्याण करें, कृपा दृष्टि बनाए रखें।
Shivraj on Modi's way: Before chintan baithak with ministers, did yoga in Pachmarhi, made a video and post it on social media
शिवराज दिल की बात करते हैं तो नरेंद्र मोदी मन की बात। - फोटो : सोशल मीडिया
मन की बात बनाम दिल की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को रेडियो पर मन की बात कहते हैं। इसमें वे समसामयिक मुद्दों की बात करते हैं। इसी तर्ज पर 2017 में शिवराज ने दिल की बात शुरू की थी। कार्यक्रम का नाम रखा था- दिल से। 
Shivraj on Modi's way: Before chintan baithak with ministers, did yoga in Pachmarhi, made a video and post it on social media
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ज्यादातर उपलब्धियों का श्रेय नरेंद्र मोदी को देते हैं। - फोटो : अमर उजाला
मेरा मध्य प्रदेश पोर्टल शुरू किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने mygov.in पोर्टल शुरू किया था। ताकि लोगों से सीधी बातचीत की जा सके। उनसे रायशुमारी की जा सके। इसी तर्ज पर मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान ने 2016 में mp.mygov.in नाम से पोर्टल लॉन्च किया था। इसका उद्देश्य भी मोदी जैसा ही था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shivraj on Modi's way: Before chintan baithak with ministers, did yoga in Pachmarhi, made a video and post it on social media
कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद शिवराज ने कहा था कि मैं अब मोदी और शाह की पूजा करता हूं। - फोटो : सोशल मीडिया
जनकल्याणकारी योजनाओं पर फोकस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दोनों कार्यकालों में फोकस जनकल्याणकारी योजनाओं पर रहा है। दूसरे कार्यकाल के बाद तो ज्यादा ही बढ़ गया है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के चुनावों में इन योजनाओं ने पार्टी की जीत में महती भूमिका निभाई। शिवराज सिंह चौहान भी मंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं तो इसमें जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने को महत्व दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
Shivraj on Modi's way: Before chintan baithak with ministers, did yoga in Pachmarhi, made a video and post it on social media
शिवराज सिंह चौहान कहते हैं कि जो भी गरीबों के हक को छीनने की कोशिश करेगा उसका घर मैदान कर दूंगा। - फोटो : सोशल मीडिया
बुलडोजर बाबा से बुलडोजर मामा तक
ऐसा नहीं है कि शिवराज सिंह मोदी से प्रभावित है। वह तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बुलडोजर बाबा की छवि से इतने आकर्षित हुए कि अब खुद को बुलडोजर मामा कहलवा रहे हैं। अपराधी और माफिया पर शिकंजा कसने के लिए उन्होंने बुलडोजर चलाने का अभियान शुरू किया है।   
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed