फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चेहरे की झुर्रियों से लेकर मुंहासे दूर कर आपको खूबसूरत बनाते हैं ये 4 तरह के योग

Sat, 21 Mar 2020 07:36 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 21 Mar 2020 07:36 AM IST
विज्ञापन
yoga for beauty face do these asanas and get wrinkle free glowing skin
खुलकर हंसिए, स्वस्थ रहिए

योगा हमारी दिनचर्या का हिस्सा हो तो हमें कई सारी समस्याएं नहीं होंगी। कई तरह की बीमारियां योग के माध्यम से ठीक हो जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि योगा से आपकी खूबसूरती भी बढ़ सकती है। अगर आप चेहरे पर झुर्रियां, झाइयां या फिर कील-मुंहासों से परेशान हैं, तो कुछ फेशियल योगा के जरिए इन समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, फेस की स्किन संबंधी इन परेशानियों का मुख्य कारण प्रदूषण, तनाव और अनियमित जीवनशैली हैं। इन समस्याओं को दूर करने में फेशियल योगा कमाल का असर दिखा सकता है। इन योगों को नियमित रूप से करने पर त्वचा खिलती है और चेहरे में कसावट आती है। आइए जानते हैं इन योगों के बारे में: 

yoga for beauty face do these asanas and get wrinkle free glowing skin
laugh - फोटो : अमर उजाला
हास्य योग

आपने कभी पार्क में योग कर रहे लोगों को जोर-जोर से हंसते देखा है। दरअसल ठहाके मारकर हंसने से हमारा इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। इससे फेफड़ों में ऑक्सीजन जाती है। हमारा ब्लड शुद्ध होता है और चेहरा चमकने लगता है। इससे शरीर की करीब 600 मांसपेशियों की कसरत होती है। इसलिए जब भी आपको समय मिले तो जोर-जोर से हंसें। इतना हंसें कि आंखों से आंसू निकल आएं। 

yoga for beauty face do these asanas and get wrinkle free glowing skin
स्माइल फिश फेस पोज - फोटो : social media

स्माइल फिश फेस पोज
आपने पानी में कभी मछली को मुंह चलाते हुए देखा है? आप भी अपने गालों को अंदर भींचकर अपने चेहरे को मछली के मुंह जैसा बनाएं। ऐसा आप 10 सेकंड तक करें और चार से पांच बार दोहराएं। इस आसन से आपके होठों की सुंदरता बढ़ती है। साथ ही आपके चेहरे की अतिरिक्त चर्बी कम हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
yoga for beauty face do these asanas and get wrinkle free glowing skin
facial yoga - फोटो : total beauty.com

जुगाली आसन
पद्मासन या सुखासन में बैठें। अपने मुंह को इस प्रकार चलाएं, जैसे गाय या भैंस चारा खाने के बाद जुगाली करते हैं। इस क्रिया को आप कम से कम दो मिनट करें। इसके साथ ही आप अपने दोनों हाथों की अंगुलियों से अपने गालों को लगातार धीरे-धीरे थपथपाएं। यह क्रिया रोज दो से तीन मिनट तक करें।

विज्ञापन
yoga for beauty face do these asanas and get wrinkle free glowing skin
सिंह गर्जना आसन

सिंह गर्जना आसन
यह आसन करने क लिए वज्रासन में बैठ जाएं। घुटनों को थोड़ा सा खोलकर रखें। दोनों हाथों की अंगुलियों को शेर के पंजे के समान खोलकर अपने दोनों घुटनों पर रखें। अब सांस खींचकर जीभ बाहर निकालें। और फिर सांस छोड़ते हुए शेर जैसी गजर्ना करें। इस क्रिया में मुंह ज्यादा से ज्यादा खुला होना चाहिए और जीभ अधिक से अधिक बाहर निकली होनी चाहिए। गले की मांसपेशियों में तनाव लाते हुए इस आसन का 3-4 बार अभ्यास कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed