योगा हमारी दिनचर्या का हिस्सा हो तो हमें कई सारी समस्याएं नहीं होंगी। कई तरह की बीमारियां योग के माध्यम से ठीक हो जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि योगा से आपकी खूबसूरती भी बढ़ सकती है। अगर आप चेहरे पर झुर्रियां, झाइयां या फिर कील-मुंहासों से परेशान हैं, तो कुछ फेशियल योगा के जरिए इन समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, फेस की स्किन संबंधी इन परेशानियों का मुख्य कारण प्रदूषण, तनाव और अनियमित जीवनशैली हैं। इन समस्याओं को दूर करने में फेशियल योगा कमाल का असर दिखा सकता है। इन योगों को नियमित रूप से करने पर त्वचा खिलती है और चेहरे में कसावट आती है। आइए जानते हैं इन योगों के बारे में:
चेहरे की झुर्रियों से लेकर मुंहासे दूर कर आपको खूबसूरत बनाते हैं ये 4 तरह के योग
आपने कभी पार्क में योग कर रहे लोगों को जोर-जोर से हंसते देखा है। दरअसल ठहाके मारकर हंसने से हमारा इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। इससे फेफड़ों में ऑक्सीजन जाती है। हमारा ब्लड शुद्ध होता है और चेहरा चमकने लगता है। इससे शरीर की करीब 600 मांसपेशियों की कसरत होती है। इसलिए जब भी आपको समय मिले तो जोर-जोर से हंसें। इतना हंसें कि आंखों से आंसू निकल आएं।
स्माइल फिश फेस पोज
आपने पानी में कभी मछली को मुंह चलाते हुए देखा है? आप भी अपने गालों को अंदर भींचकर अपने चेहरे को मछली के मुंह जैसा बनाएं। ऐसा आप 10 सेकंड तक करें और चार से पांच बार दोहराएं। इस आसन से आपके होठों की सुंदरता बढ़ती है। साथ ही आपके चेहरे की अतिरिक्त चर्बी कम हो जाती है।
जुगाली आसन
पद्मासन या सुखासन में बैठें। अपने मुंह को इस प्रकार चलाएं, जैसे गाय या भैंस चारा खाने के बाद जुगाली करते हैं। इस क्रिया को आप कम से कम दो मिनट करें। इसके साथ ही आप अपने दोनों हाथों की अंगुलियों से अपने गालों को लगातार धीरे-धीरे थपथपाएं। यह क्रिया रोज दो से तीन मिनट तक करें।
सिंह गर्जना आसन
यह आसन करने क लिए वज्रासन में बैठ जाएं। घुटनों को थोड़ा सा खोलकर रखें। दोनों हाथों की अंगुलियों को शेर के पंजे के समान खोलकर अपने दोनों घुटनों पर रखें। अब सांस खींचकर जीभ बाहर निकालें। और फिर सांस छोड़ते हुए शेर जैसी गजर्ना करें। इस क्रिया में मुंह ज्यादा से ज्यादा खुला होना चाहिए और जीभ अधिक से अधिक बाहर निकली होनी चाहिए। गले की मांसपेशियों में तनाव लाते हुए इस आसन का 3-4 बार अभ्यास कर सकते हैं।