फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योग: मस्तिष्क में रक्त संचार बढ़ाने के लिए कीजिए इन आसनों का अभ्यास, मिलेंगे कई तरह के स्वास्थ्य लाभ

Mon, 25 Apr 2022 11:14 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 25 Apr 2022 11:14 AM IST
विज्ञापन
Yoga Asanas to Increase Blood Circulation in  Brain, best yoga tips in hindi
मस्तिष्क को स्वस्थ बनाए रखने के उपाय - फोटो : istock

शरीर के सभी अंगों के व्यवस्थित कार्य संचालन की जिम्मेदारी मस्तिष्क की होती है। यह तंत्रिका तंत्र से घिरे शरीर में न्यूरोट्रांसमीटर्स की मदद से संदेश पहुंचाने में विशेष भूमिका निभाती है। शरीर के अन्य अंगों के साथ-साथ सभी लोगों को मस्तिष्क को स्वस्थ बनाए रखने के लिए भी निरंतर प्रयास करते रहने चाहिए। मस्तिष्क की कोशिकाएं स्वस्थ रहें इसके लिए आवश्यक है कि रक्त का परिसंचरण बेहतर ढंग से होता रहे। मस्तिष्क में रक्त के संचार को बढ़ाकर इसके कार्य को आसान बनाने और तंत्रिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है। इसके लिए दिनचर्या में योगासनों को शामिल करना आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।



विशेषज्ञ बताते हैं, जब आप योग करते हैं, तो आपके मस्तिष्क की कोशिकाएं नए कनेक्शन विकसित करती हैं और मस्तिष्क संरचना के साथ-साथ कार्य में भी सकारात्मक परिवर्तन होता है। यह  बेहतर संज्ञानात्मक कौशल, सीखने और याददाश्त में सुधार करने में काफी फायदेमंद हो सकता है। योग मस्तिष्क के उन हिस्सों को मजबूत करता है, जो स्मृति, ध्यान, जागरूकता, विचार और भाषा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आइए जानते हैं कि किन योगसनों के नियमित अभ्यास की आदत आपके मस्तिष्क को स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकती है?

Yoga Asanas to Increase Blood Circulation in  Brain, best yoga tips in hindi
शीर्षासन योग के लाभ - फोटो : iStock

शीर्षासन योग का अभ्यास

मस्तिष्क में रक्त के संचार को बढ़ावा देने में जिन योगासनों को सबसे प्रभावी और कारगर माना जाता है, शीर्षासन योग का अभ्यास उनमें से एक है। इस योग के लिए आपको विशेष अभ्यास की जरूरत होती है, इसलिए किसी विशेषज्ञ की सलाह पर ही इसे किया जाना चाहिए।

मस्तिष्क में रक्त के संचार को बढ़ावा देने के साथ तनाव दूर करने और फोकस बढ़ाने में इस योग को काफी फायदेमंद माना जाता है। इस योग के अभ्यास से खोपड़ी में रक्त प्रवाह बढ़ता है जिससे आंखों और बालों को स्वस्थ रखने में विशेष मदद मिल सकती है।

Yoga Asanas to Increase Blood Circulation in  Brain, best yoga tips in hindi
बालासन योग मस्तिष्क के लिए फायदेमंद - फोटो : Pixabay

बालासन योग है फायदेमंद

बालासन योग या चाइल्ड पोज आपके सिर में रक्त परिसंचरण को बढ़ावा देने का सबसे कारगर अभ्यास हो सकता है। कमर, पेट, जांघ और रीढ़ के लिए भी इस अभ्यास के लाभ का जिक्र मिलता है। इस योग के अभ्यास से मस्तिष्क की कोशिकाएं स्वस्थ बनी रहती हैं जिससे कई तरह की मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिल सकती है। बालासन योग का नियमित अभ्यास करने वालों को मन की अशांति, चिंता और थकान जैसी समस्याएं कम होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Asanas to Increase Blood Circulation in  Brain, best yoga tips in hindi
मस्तिष्क में रक्त का संचार - फोटो : istock

अधोमुख शवासन योग

अधोमुख शवासन योग को विशेषज्ञ स्वास्थ्य के लिए विशेष लाभप्रद अभ्यास में से एक मानते हैं। मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह को बढ़ाने के साथ तनाव और चिंता को दूर करने, पैरों की मांसपेशियों को मजबूती देने, पीठ के निचले हिस्से में दर्द को कम करने और मांसपेशियों में अकड़न की दिक्कत से छुटकारा दिलाने में इस योग के अभ्यास के लाभ हो सकते हैं। अधोमुख शवासन योग का अभ्यास पूरे शरीर की मांसपेशियों की सक्रियता को बढ़ाने में काफी मददगार माना जाता है। 


------------------------
नोट:
यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed