आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में हर कोई स्वस्थ रहना चाहता है, लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत है कि लोग इसके लिए मेहनत करने से बचते हैं। उन्हें लगता है कि कोई ऐसी जड़ी-बूटी उन्हें मिल जाए, जिसकी मदद से वो गंभीर बीमारियों से दूर रह सके। लेकिन ऐसा होना बेहद मुश्किल है। वहीं, कोरोना वायरस के आने के बाद तो इसने लोगों को न सिर्फ डरा दिया बल्कि अपने स्वास्थ्य के प्रति चिंतित भी कर दिया। ऐसे में लोगों ने अपना खानपान बदला, अपनी दिनचर्या में बदलाव किया और डॉक्टर की देखरेख में रहने लगे आदि। ऐसा सिर्फ इसलिए ताकि वो स्वस्थ रह सके और कोरोना जैसी अन्य गंभीर बीमारियों से कोसो दूर रह सके। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको स्वस्थ रखने का काम योग भी कर सकता है? शायद नहीं, लेकिन ऐसा हो सकता है क्योंकि आयुर्वेद में योग को मानव शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। तो चलिए आपको कुछ योगासन के बारे में बताते हैं, जो आपके शरीर को स्वस्थ रखने में आपकी मदद कर सकते है।
{"_id":"613adcf329cd5c0bf66abf9f","slug":"yoga-asanas-health-benefits-of-these-4-yoga-poses","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हर किसी को करने चाहिए ये चार योगासन, शरीर को देते हैं गजब के फायदे","category":{"title":"Yoga and Health","title_hn":"योग","slug":"yoga-and-health"}}
हर किसी को करने चाहिए ये चार योगासन, शरीर को देते हैं गजब के फायदे
Fri, 10 Sep 2021 09:55 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 10 Sep 2021 09:55 AM IST
विज्ञापन
योगासन के फायदे
- फोटो : Pixabay
योगासन के फायदे
- फोटो : istock
सेतु बंधासन
- इस आसन को करने से आपकी पीठ की मांसपेशियां मजबूत होने में मदद मिलती है। इस आसन को करने से गर्दन, पीठ और सीने में अच्छा खिंचाव पैदा होता है। यही नहीं, ये आसन डिप्रेशन जैसी समस्या को दूर करने में भी मददगार माना जाता है।
योगासन के फायदे
- फोटो : istock
पश्चिमोत्तानासन
- पश्चिमोत्तानासन करने से व्यक्ति के पाचन में सुधार होता है। साथ ही ये कंधों, हैमस्ट्रिंग और रीढ़ के लिए एक अच्छा आसन है। आप इसे रोजाना नियमित रूप से कर सकते हैं, जिससे आपको स्वस्थ रहने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
योगासन के फायदे
- फोटो : istock
काउ पोज
- आप रोजाना काउ पोज आसन को कर सकते हैं, जो कि आपको अनेक फायदे देगा। अगर आप रीढ़ की समस्या, पीठ और गर्दन की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ये आसन इन जगहों की मांसपेशियों में राहत देने का काम करेगा।
विज्ञापन
योगासन के फायदे
- फोटो : istock
अधोमुख श्वानासन
- अधोमुख श्वानासन करने का सबसे बड़ा फायदा है कि ये मानव शरीर को ऊर्जावान बनाने में मदद करता है। जिन लोगों को आलस आता है, उनके लिए ये सबसे सही आसन है। पूरे शरीर को आराम देने का काम ये आसन करता है।