फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: कम उम्र में ही बाल हो रहे हैं सफेद? इन योगासनों से बालों की समस्या से मिलेगा छुटकारा

Tue, 13 Jun 2023 11:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 13 Jun 2023 11:00 AM IST
विज्ञापन
Yoga Asanas for Premature Grey Hair Practice These Yoga Regularly to Get Rid of White Hair
सफेद बाल रोकने के लिए योग - फोटो : Istock

Yoga Asanas for Premature Grey Hair: बढ़ती उम्र के कई लक्षण होते हैं। जैसे, बाल सफेद होना और चेहरे पर झुर्रियां आना बुढ़ापे की पहचान होता है। हालांकि मौजूदा समय में बिगड़ी जीवनशैली और खराब खानपान के कारण कम उम्र में ही बाल की रंगत कम होने लगती है और बाल सफेद होना शुरू हो जाते हैं। त्वचा पर भी उम्र से पहले इसका असर दिखने लगता है। कम उम्र में लड़के लड़कियों के बाल जल्द सफेद होना आम समस्या बन गई है। प्रदूषण, पोषक तत्वों की कमी, खराब जीवनशैली और तनाव इसका कारण हो सकता है।



वहीं युवा सफेद बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। कई लोग बालों में तरह तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं, तो कुछ हीना व डाई का उपयोग भी करते हैं। महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट के इस्तेमाल के बाद भी अगर बाल सफेद होना कम नहीं होते तो लोग तनाव में आ जाते हैं।

हालांकि योग बालों से जुड़ी समस्या से छुटकारा दिलाने में असरदार हो सकता है। योग बालों को घना, मजबूत और सफेद होने से बचाता है। आइए जानते हैं सफेद बालों की समस्या को कम करने के लिए कारगर योगासनों के बारे में।

Yoga Asanas for Premature Grey Hair Practice These Yoga Regularly to Get Rid of White Hair
उष्ट्रासन - फोटो : Istock

उष्ट्रासन

अगर बाल सफेद हो रहे हैं तो उष्ट्रासन का अभ्यास कर सकते हैं। उष्ट्रासन के अभ्यास के लिए घुटनों के बल बैठ जाएं। घुटनों के बीच कम से कम 6 इंच की दूरी बनाकर रखें। फिर दोनों हाथों को पीछे एड़ी की ओर ले जाते हुए दाएं हाथ के टखने को बाएं हाथ के टखने से छुएं। टांगो को सीधा रखते हुए पेट आगे की ओर निकालें और इस अवस्था में कुछ देर रहने के बाद सामान्य स्थिति में आ जाएं।

Yoga Asanas for Premature Grey Hair Practice These Yoga Regularly to Get Rid of White Hair
हलासन - फोटो : social media

हलासन

रक्त संचार को बेहतर बनाने और मांसपेशियों की मजबूती के लिए हलासन योग लाभकारी है। साथ ही काले, घने और सेहतमंद बालों के लिए नियमित हलासन का अभ्यास करना चाहिए। इस आसन को करने के लिए जमीन पर लेटकर पैरों को ऊपर की ओर उठाएं और धीरे धीरे पीछे ले जाएं। पैरों को पीछे जमीन पर लगाते हुए इसी पोजिशन में कुछ देर स्थिर रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Asanas for Premature Grey Hair Practice These Yoga Regularly to Get Rid of White Hair
Trikonasana - फोटो : istock

त्रिकोणासन

सफेद बालों की समस्या को कम करने के लिए त्रिकोणासन का नियमित अभ्यास किया जा सकता है। इस आसन को करने के लिए दोनों पैरों के बीच कुछ दूरी बनाकर खड़े हो जाएं। हाथों और कंधों को एक सीध में रखते हुए ऊपर उठाएं। अब दाईं तरफ झुकते हुए दाएं हाथ से उसी ओर के पैर को छुएं। इस दौरान बाएं हाथ को आसमान में रखते हुए छत की ओर उठाएं। ये प्रक्रिया दूसरी ओर से भी दोहराएं।

विज्ञापन
Yoga Asanas for Premature Grey Hair Practice These Yoga Regularly to Get Rid of White Hair
Yoga - फोटो : istock

नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed