फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: स्वस्थ बचपन के लिए बेहतर पोषण के साथ नियमित योग भी जरूरी, बच्चों को इन आसनों का कराएं अभ्यास

Tue, 16 Aug 2022 12:18 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 16 Aug 2022 12:18 PM IST
विज्ञापन
Yoga Asanas For Growing Children's Health, Best Yoga Poses for Kids
बच्चों के लिए नियमित योगासन जरूरी - फोटो : Istock

स्वस्थ बचपन को सुखद जीवन का आधार माना जाता है, इसके लिए उचित पोषण बहुत आवश्यक है। पर क्या सिर्फ आहार के माध्यम से ही संपूर्ण विकास को सुनिश्चित किया जा सकता है? विशेषज्ञ कहते हैं, बच्चों को सेहतमंद रखने और उनके विकास को बढ़ाने के लिए आहार के साथ शारीरिक रूप से सक्रियता जैसे योग-व्यायाम की आदत बनाना  भी आवश्यक होता है। जो बच्चे योग का अभ्यास करते हैं, उनमें मोटापे का खतरा कम होता है जो आज के समय में बच्चों में बढ़ती सबसे गंभीर स्वास्थ्य समस्या मानी जा रही है।



योग बढ़ते बच्चों के शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सेहत को बेहतर बनाए रखने में मददगार होते हैं।

योग विशेषज्ञ कहते हैं, 5 साल से अधिक उम्र के बच्चों की शारीरिक सक्रियता पर ध्यान देना बहुत आवश्यक होता है, इसके लिए उनमें योगासनों के अभ्यास की आदत जरूर बनाएं। योग कई प्रकार की बीमारियों के जोखिम को कम करने के साथ, मन को स्वस्थ रखने, लंबाई को बढ़ाने, हड्डियों-मांसपेशियों को मजबूती देने का सबसे कारगर तरीका हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए किन योगासनों की आदत बनाना फायदेमंद हो सकता है?

Yoga Asanas For Growing Children's Health, Best Yoga Poses for Kids
बच्चों के लिए योग जरूरी - फोटो : Istock

सर्वांगासन योग का अभ्यास

योग विशेषज्ञ कहते हैं बच्चों को विशेषज्ञ की निगरानी में ही योगासन कराने चाहिए इससे किसी प्रकार के चोट के जोखिम को कम किया जा सकता है। एक बार आदत बन जाने के बाद ही उन्हें घर पर अभ्यास कराएं। बच्चों के लिए विशेषज्ञ सर्वांगासन योग को फायदेमंद मानते हैं। मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह को बढ़ाकर उसे पोषण देने के साथ हाथ और पैरों को मजबूत करने, रीढ़ की हड्डी को लचीला रखने में इस योग के लाभ हैं। बढ़ते बच्चों के लिए इसे विशेष लाभकारी माना जाता है।

Yoga Asanas For Growing Children's Health, Best Yoga Poses for Kids
वृक्षासन योग की बनाएं आदत - फोटो : Istock

वृक्षासन योग की बनाएं आदत

वृक्षासन योग बच्चों के लिए आसान और काफी फायदेमंद हो सकता है। इस योग को करने से हाथों और पैरों को टोन करने में मदद मिलती है। एकाग्रता शक्ति और ध्यान बढ़ाने के साथ शरीर के संतुलन को ठीक रखने में वृक्षासन योग के अभ्यास की आदत आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। यह आसन बच्चों के पीठ को मजबूत करने और ऊंचाई को बढ़ाने में भी फायदेमंद माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Asanas For Growing Children's Health, Best Yoga Poses for Kids
सूर्य नमस्कार का अभ्यास करें - फोटो : Istock

सूर्य नमस्कार के लाभ

सूर्य नमस्कार अभ्यास, कई योगासनों का समूह है जो शरीर और मन दोनों पर काम करता है। हर दिन इसके अलग-अलग अभ्यास को प्रयोग में लाने से संपूर्ण शरीर को लाभ मिल सकता है। सूर्य नमस्कार के आसन तंत्रिका तंत्र को आराम देने, पैरों-कूल्हों में लचीलापन को बढ़ाने और  गति में सुधार करने के लिए कारगर है। पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करने, शरीर के लचीलेपन को बढ़ाने और याददाश्त में सुधार करने में भी इसके लाभ हो सकते हैं। सूर्य नमस्कार करने से समग्र स्वास्थ्य कल्याण होता है।



------------------------
नोट:
यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed