फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Asanas: दो महीने में है शादी तो इन योगासनों से घटाएं पेट की चर्बी, लहंगा-साड़ी में दिखेंगी फिट

Tue, 07 Jan 2025 10:25 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 07 Jan 2025 10:25 AM IST
सार

शादी के दिन आप न सिर्फ फिट दिखेंगी, बल्कि आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करेंगी। आइए जानते हैं कुछ प्रभावी योगासन, जो पेट की चर्बी घटाने में मदद करेंगे।  

विज्ञापन
Yoga Asanas For Belly Fat Try These Exercise For Flat Tummy
पेट की चर्बी कम करने वाले योग - फोटो : istock

Yoga Asanas For Belly Fat: शादी का दिन हर किसी के लिए खास होता है और इस दिन फिट और खूबसूरत दिखना हर दुल्हन का सपना होता है। इसके लिए लड़कियां पहले से खूब तैयारियां करती हैं। महंगे और डिजाइन कपड़े व मेकअप आर्टिस्ट बुक कराती हैं लेकिन ये सारी चीजें तब अधिक अच्छी लगती हैं जब आपका शरीर सुडौल और आकर्षक लगे। दुल्हन को शादी में लहंगा और साड़ी पहननी होती है। इस तरह के आउटफिट में निकला हुआ पेट लुक को बिगाड़ सकता है।



हालांकि योगासनों का अभ्यास आपके शरीर में बदलाव ला सकता है और शरीर के बिगड़े आकार को सुधारता है। अगर आपकी शादी में सिर्फ दो महीने बाकी हैं और आप पेट की चर्बी कम करना चाहती हैं, तो योग आपकी मदद कर सकता है। योग न सिर्फ शरीर को टोन करता है, बल्कि मानसिक शांति भी देता है। सिर्फ दो महीने इन तीन योगासनों के अभ्यास का असर शादी और उसके बाद स्पष्ट नजर आएगा। शादी के दिन आप न सिर्फ फिट दिखेंगी, बल्कि आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करेंगी। आइए जानते हैं कुछ प्रभावी योगासन, जो पेट की चर्बी घटाने में मदद करेंगे।  
 

Yoga Asanas For Belly Fat Try These Exercise For Flat Tummy
भुजंगासन - फोटो : Amar Ujala

भुजंगासन

भुजंगासन का अभ्यास रीढ़ को मजबूत और लचीलापन बढ़ाता है। कमर की अकड़न को दूर करता है। इस आसन से पेट की दिक्कतों जैसे गैस, अपच और कब्ज दूर हो सकती है। रक्त प्रवाह बेहतर होता है और शरीर  डिटॉक्स होता है जिसका असर त्वचा पर नजर आता है। नियमित रूप से भुजंगासन करने से वजन कम होता है। पेट की चर्बी कम होती है और शरीर का पोस्चर भी बेहतर होता है।

कैसे करें

पेट के बल लेटकर हाथों को कंधों के पास रखें। गहरी सांस भरते हुए शरीर के ऊपरी भाग को उठाएं। इस दौरान गर्दन सीधी रखें और नाभि तक शरीर ऊपर उठाएं। 20-30 सेकंड इसी स्थिति में रहें, फिर पुरानी पोजीशन में आ जाएं।

Yoga Asanas For Belly Fat Try These Exercise For Flat Tummy
नौकासन - फोटो : freepik

नौकासन 

नौकासन में शरीर का आकार बोट यानी नाव की तरह होता है। इस आसन के अभ्यास से पेट में खिंचाव आता है, जिससे पेट की चर्बी कम होती है। नौकासन करने से पेट, पीठ और पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। रक्त का संचार बेहतर होता है।

कैसे करें अभ्यास

इस आसन को करने के लिए जमीन पर बैठकर पैरों को आगे की ओर फैलाएं। हाथों को जमीन पर टिकाएं और धीरे-धीरे पैरों को उठाएं। शरीर को 45 डिग्री के कोण पर रखें, हाथों को पैरों के समानांतर लाएं। इस स्थिति में 15-20 सेकंड तक रुकें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Asanas For Belly Fat Try These Exercise For Flat Tummy
धनुरासन - फोटो : pexel

धनुरासन

पेट की चर्बी तेजी से कम करने के लिए रोजाना धनुरासन का अभ्यास कर सकते हैं। यह आसन चयापचय दर को बढ़ाता है और कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। धनुरासन करने से शरीर के कई हिस्सों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। यह आसन मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और शरीर को स्ट्रेच करता है।
 
धनुरासन का अभ्यास कैसे करें 

पेट के बल लेट जाएं और पैरों को मोड़कर हाथों से पकड़ें। सांस भरते हुए शरीर को खींचें और सिर, छाती और जांघों को ऊपर उठाएं। 15-20 सेकंड तक इस स्थिति में रहें।  

विज्ञापन
Yoga Asanas For Belly Fat Try These Exercise For Flat Tummy
व्यायाम जरूरी - फोटो : Freepik.com

नोट: यह लेख योग गुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed