फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: एसिडिटी की समस्या से हैं परेशान तो करें इन योगासनों का अभ्यास, पेट की अन्य समस्याएं होंगी दूरी

Mon, 21 Aug 2023 10:38 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 21 Aug 2023 10:38 AM IST
विज्ञापन
Yoga Asanas for Acidity Relief Know Exercise to Get Rid of Gastric Problem
एसिडिटी की समस्या में करें ये योग - फोटो : Social Media

Yoga Asanas for Acidity Relief: गैस व एसिडिटी की समस्या आम है, हालांकि कई बार यह स्थिति गंभीर हो जाती है। खराब जीवनशैली और असंतुलित खानपान के कारण पेट संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। एसिडिटी या गैस की समस्या से राहत पाने के लिए कई बार लोग दवाओं का सहारा लेते हैं। हालांकि दवाओं से लंबे समय तक पेट संबंधित बीमारियों का इलाज नहीं करना चाहिए।



तीखा, मसालेदार खाना और अत्यधिक मीठे खाद्य पदार्थों के अत्यधिक सेवन से गैस व एसिडिटी की शिकायत बढ़ सकती है। धूम्रपान, चाय और कॉफी इस समस्या को बढ़ा देते हैं। कुछ सरल योगासनों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर इस समस्या से निजात पा सकते हैं। पेट से जुड़ी बीमारियों जैसे अपच, गैस या एसिडिटी का उपचार ध्यान और योग के जरिए किया जा सकता है। योग से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और एसिडिटी व गैस को कम किया जा सकता है।

Yoga Asanas for Acidity Relief Know Exercise to Get Rid of Gastric Problem
Vajrasana - फोटो : istock

वज्रासन

भोजन को पचाने के लिए और गैस व एसिडिटी की संभावना को कम करने के लिए वज्रासन असरदार है। वज्रासन योग पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।  कब्ज, एसिडिटी, बवासीर, आंतों की गैस आदि के ठीक रखने के लिए वज्रासन योग कर सकते हैं।

वज्रासन करने के लिए घुटनों के बल बैठकर दोनों पैरों की उंगलियां एक साथ रखें और एड़िया अलग रखें। सिर और पीठ को सीधा रखते हुए घुटनों को आपस में जोड़ लें। आंख बंद करके सामान्य रूप से सांस लें और कम से कम 10 मिनट तक बैठें।

Yoga Asanas for Acidity Relief Know Exercise to Get Rid of Gastric Problem
बालासन - फोटो : pexel

बालासन

एसिडिटी की समस्या को दूर करने के लिए बालासन कर सकते हैं। इस आसन से पेट के अंदरूनी अंगों की अच्छी तरह से मालिश होती है।

इस योग को करने के लिए रीढ़ को सीधा रखते हुए वज्रासन की मुद्रा में बैठ जाएं। सांस लेते हुए दोनों हाथों को ऊपर उठाएं। सांस छोड़ते हुए दोनों हाथों को सीधा रखते हुए माथा जमीन पर टिकाएं। इसके बाद कमर के ऊपरी हिस्से को आगे की ओर झुकाएं और 30 सेकेंड तक इसी मुद्रा में बने रहें। फिर वज्रासन मुद्रा में वापस आ जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Asanas for Acidity Relief Know Exercise to Get Rid of Gastric Problem
हलासन - फोटो : social media

हलासन

एसिडिटी और गैस की समस्या को दूर करने के लिए हलासन का अभ्यास कर सकते हैं। कब्ज, अपच और अन्य पाचन समस्याओं के लिए हलासन असरदार है। इस आसन को करने के लिए पीठ के बल लेटकर हथेलियां जमीन की तरफ रखें। सांस भरते हुए अपने पैरों को ऊपर उठाएं और 90 डिग्री का कोण बनाएं। धीरे धीरे सांस छोड़ते हुए पैरों के पंजों को जमीन से छूने की कोशिश करें। हाथों को कमर से हटाकर जमीन पर सीधा रखें। इस मुद्रा में रहते हुए सामान्य रूप से सांस लें और सामान्य स्थिति में वापस आ जाएं।

विज्ञापन
Yoga Asanas for Acidity Relief Know Exercise to Get Rid of Gastric Problem
stomach pain - फोटो : सोशल मीडिया

नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं। गर्भावस्था में योग को लेकर डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed