फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: क्या योगाभ्यास से रुक सकता है बालों को झड़ना? जानिए किन आसनों को फायदेमंद मानते हैं विशेषज्ञ

Fri, 09 Sep 2022 12:48 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 09 Sep 2022 12:48 PM IST
विज्ञापन
Yoga Asanas Benefits for Hair Fall Control in Hindi, baal jhadna kaise roke
बालों को झड़ने से कैसे रोकें? - फोटो : iStock

पिछले कुछ वर्षों में कई कारणों से लोगों में बालों की कमजोरी और इसके झड़ने की समस्या काफी तेजी से बढ़ती हुई देखी जा रही है। युवाओं में भी यह समस्या काफी तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक आहार में गड़बड़ी और अधिक तनाव लेने के कारण युवाओं में यह समस्या देखी जा रही है। बालों के झड़ने की दिक्कत आपके आत्मविश्वास को भी कमजोर कर सकती है, हालांकि अध्ययनों में पाया गया है कि जो लोग नियमित रूप से योग-व्यायाम का अभ्यास करते रहते हैं उनमें इस तरह की समस्या कम देखी जाती है। इतना ही नहीं अगर आपके बाल झड़ रहे हैं तो इस स्थिति में भी योग के अभ्यास से लाभ पाया जा सकता है।



योग विशेषज्ञ कहते हैं, बालों के झड़ने की समस्या के लिए सिर में रक्त प्रवाह की कमी को भी एक प्रमुख कारण के तौर पर देखा जाता है। योगासनों के अभ्यास की आदत सिर में रक्त संचार को बढ़ाने में मदद कर सकती है। यह बालों के झड़ने की समस्या को रोकने में भी सहायक है। आइए जानते हैं कि किन योगासनों की आदत बालों के झड़ने की समस्या को रोकने में सहायक हो सकती है?

Yoga Asanas Benefits for Hair Fall Control in Hindi, baal jhadna kaise roke
शीर्षासन योग से बालों को मिलता है लाभ - फोटो : iStock

शीर्षासन योग का अभ्यास

शीर्षासन योग के नियमित अभ्यास की आदत सिर में रक्त के संचार को बेहतर करने के साथ मांसपेशियों की हल्की मालिश करने और रोमछिद्रों को खोलने में सहायक है। यह आसन तंत्रिका तंत्र, श्वसन प्रणाली के स्वस्थ कार्य को सुनिश्चित करता है और थायरॉयड ग्रंथि के कार्यों को भी आसान बनाने में सहायक है। मस्तिष्क में रक्त का प्रवाह बढ़ने से बालों को उचित पोषण प्राप्त होता है जो उन्हें मजबूत बनाने और झड़ने से रोकने में काफी फायदेमंद हो सकता है।

Yoga Asanas Benefits for Hair Fall Control in Hindi, baal jhadna kaise roke
प्राणायाम से शरीर को होने वाले लाभ - फोटो : Pixabay

प्राणायाम के अभ्यास की बनाएं आदत

प्राणायाम का अभ्यास मस्तिष्क की कोशिकाओं में ऑक्सीजन के संचार को बेहतर बनाए रखने में सहायक है। तंत्रिका तंत्र को व्यवस्थित रखने, मोटापा, मधुमेह को कम करने, शरीर से विषाक्तता को निकालने में भी इस योग के अभ्यास को लाभकारी माना जाता है। प्राणायाम के अभ्यास से तनाव का स्तर भी कम होता है जिसे बालों के झड़ने के प्रमुख कारणों में से एक माना  जाता है। कपालभाति, अनुलोम-विलोम जैसे प्राणायाम के नियमित अभ्यास की आदत बनाकर आप शरीर को कई प्रकार के लाभ दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Asanas Benefits for Hair Fall Control in Hindi, baal jhadna kaise roke
अधोमुख शवासन से मजबूत होते हैं बाल - फोटो : Pixabay

अधोमुख शवासन का अभ्यास

अधोमुख शवासन उन योगाभ्यासों में से एक है जो शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सेहत को बेहतर रखने में आपके लिए सहायक हो सकता है। इस आसन के अभ्यास से स्कैल्प तक ऑक्सीजन युक्त रक्त को पहुंचने में मदद मिलती है जो बालों के विकास को बढ़ावा देने में सहायक है। इस आसन के कई अन्य शारीरिक लाभ भी हैं। उदाहरण के लिए, यह मन को शांत करने, शरीर को ऊर्जावान और सक्रिय करने रखने में भी मदद करता है। बालों की समस्या को इस योग के नियमित अभ्यास से काफी कम किया जा सकता है।



------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed