फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योग: नहीं छोड़ पा रहे धूम्रपान तो इन योगासनों की मदद से होगा आसान

Tue, 31 May 2022 11:20 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 31 May 2022 11:20 AM IST
विज्ञापन
World No Tobacco Day 2022 Yoga Tips Know Yoga Asanas For Quit Smoking News in Hindi
धूम्रपान की आदत छुड़ाने के करें ये योगासन - फोटो : pixabay

World No Tobacco Day 2022 Yoga Tips: धूम्रपान सेहत के लिए नुकसानदायक है। इससे हृदय और फेफड़ो समेत कई तरह की गंभीर बीमारियां होने का खतरा रहता है। तंबाकू, सिगरेट आदि के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करने और सेहत को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से हर साल 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। लोगों को इस दिन धूम्रपान की लत को छोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है और धूम्रपान की आदत से सेहत पर गंभीर समस्या के बारे में जानकारी दी जाती है। धूम्रपान से कैंसर, हृदय रोग, स्ट्रोक, फेफड़ों के रोग, मधुमेह और क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) का जोखिम होता है। इसी वजह से स्वास्थ्य विशेषज्ञ लोगों को इस हानिकारक आदत से दूर रहने की सलाह देते हैं। हालांकि अध्ययनों से पता चला है कि धूम्रपान की लत को छोड़ना आसान नहीं होता। चाहकर भी कई लोग धूम्रपान की लत से छुटकारा नहीं पा रहें। ऐसे में अगर आप धूम्रपान की आदत से दूरी बनाने के लिए गंभीर हैं तो कुछ योगासनों के नियमित अभ्यास से मदद मिल सकती है। योगासन से पीड़ित में धूम्रपान की इच्छा कम होती हैं। धूम्रपान छोड़ने के लिए करें ये योगासन।

World No Tobacco Day 2022 Yoga Tips Know Yoga Asanas For Quit Smoking News in Hindi
प्राणायाम - फोटो : Istock

कपालभाति प्राणायाम

सिगरेट, तंबाकू की आदत छोड़ने के लिए कपालभाति प्राणायाम का नियमित अभ्यास मदद करेगा। कपालभाति करने से रक्त परिसंचरण में सुधार होता है और केंद्रीय तंत्रिका तंत्र (सीएनएस) व्यवस्थित होती है। इस योग से मस्तिष्क की शक्ति को बढ़ावा मिलता है और धूम्रपान करने की इच्छा कम होने लगती है। मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए कपालभाति का अभ्यास करें।

World No Tobacco Day 2022 Yoga Tips Know Yoga Asanas For Quit Smoking News in Hindi
बालासन - फोटो : Pixabay

बालासन योग

धूम्रपान करने की आदत को छोड़ने के लिए बालासन का अभ्यास भी फायदेमंद है। इस आसन से तंत्रिका तंत्र और तनाव को शांत करने में मदद मिलती है। पेट और कमर की समस्याओं के लिए बालासन योग लाभकारी है। इस आसन के नियमित अभ्यास से मांसपेशियों को आराम मिलता है और शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने में मदद मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
World No Tobacco Day 2022 Yoga Tips Know Yoga Asanas For Quit Smoking News in Hindi
भुजंगासन - फोटो : Istock

भुजंगासन

बहुत अधिक स्मोक करते हैं या गुटखा आदि का सेवन करते रहते हैं लेकिन आप इस आदत को छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि लत के कारण आप अपने मन पर कंट्रोल नहीं कर पाते तो भुजंगासन योगाभ्यास करें। धूम्रपान से निकोटीन की आदत छूट सकती है। वैसे इस आसन से पीठ और कमर की समस्या से भी राहत मिलती है।

विज्ञापन
World No Tobacco Day 2022 Yoga Tips Know Yoga Asanas For Quit Smoking News in Hindi
विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2022 - फोटो : iStock

नोट: यह लेख योग गुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed