फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Liver Day 2023: लिवर की सेहत के लिए नियमित तौर पर करें इन योगासनों का अभ्यास

Wed, 19 Apr 2023 10:29 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 19 Apr 2023 10:29 AM IST
विज्ञापन
World Liver Day 2023: Yoga Asanas for Health in Hindi Practice These Yoga Asanas Regularly for Liver Health Pr
लिवर को स्वस्थ रखने के लिए योग - फोटो : istock

World Liver Day 2023: शरीर में लिवर की भूमिका भोजन के पाचन से लेकर पोषक तत्वों के अवशोषण और रक्त को साफ करने की है। लिवर शरीर में रसायनों के संतुलन को बनाए रखने का कार्य भी करता है। ऐसे में लिवर का स्वस्थ रहना और सुचारू तौर पर कार्य करना जरूरी होता है। लिवर पर होने वाली छोटी सी समस्या का असर पूरे शरीर की सेहत पर पड़ता है। लिवर स्वस्थ रहता है तो पाचन तंत्र भी सह रहता है और कई बीमारियों से बचाव होता है।



लिवर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से पौष्टिक आहार के साथ ही योग-व्यायाम की आदत बनाना आवश्यक माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक योगासन के नियमित अभ्यास से शरीर के अन्य अंगों के साथ ही लिवर की सेहत भी बेहतर बनती है। योग विशेषज्ञ मानते हैं कि नियमित योग के अभ्यास को जीवनशैली का हिस्सा बनाकर फैटी लिवर डिजीज जैसी गंभीर और घातक बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। लिवर के महत्व को समझते हुए इसकी सेहत को ध्यान में रखते हुए प्रतिवर्ष 19 अप्रैल को विश्व लिवर दिवस मनाया जाता है। आइए जानते हैं लिवर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी योगासनों के अभ्यास के बारे में

World Liver Day 2023: Yoga Asanas for Health in Hindi Practice These Yoga Asanas Regularly for Liver Health Pr
हलासन - फोटो : Getty Images

हलासन योग का अभ्यास

लिवर को डिटॉक्सीफाई करने और सेहत के लिए हलासन के अभ्यास की आदत बनाएं। हलासन योग रीढ़ की स्ट्रेचिंग के साथ रक्त परिसंचरण को बढ़ावा देने, रक्तचाप में सुधार और ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक है।

World Liver Day 2023: Yoga Asanas for Health in Hindi Practice These Yoga Asanas Regularly for Liver Health Pr
नौकासन के फायदे - फोटो : istock

नौकासन का अभ्यास

लिवर की सेहत के लिए नौकासन अभ्यास किया जा सकता है। नौकासन का अभ्यास पेट की मांसपेशियों और अंगों को मजबूती देने के साथ ही उन्हें स्वस्थ बनाए रखने में सहायक है। फैटी लिवर कई बीमारियों का प्रमुख कारण माना जाता है। नौकासन के अभ्यास से पेट की चर्बी का जोखिम भी कम हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Liver Day 2023: Yoga Asanas for Health in Hindi Practice These Yoga Asanas Regularly for Liver Health Pr
पश्चिमोत्तानासन - फोटो : Pixabay

पश्चिमोत्तानासन का अभ्यास

रोजाना पश्चिमोत्तानासन योग का अभ्यास लिवर के साथ ही किडनी, अंडाशय को भी स्वस्थ रखने में सहायक है। पश्चिमोत्तासन के अभ्यास से शरीर के मध्य भाग की स्ट्रेचिंग में मदद मिलती है। जिन लोगों को लिवर की समस्याएं हैं, उन्हें डॉक्टर की सलाह से पश्चिमोत्तानासन का अभ्यास करना चाहिए। इससे लिवर से जुड़ी समस्याओं के लक्षण कम हो सकते हैं। 

विज्ञापन
World Liver Day 2023: Yoga Asanas for Health in Hindi Practice These Yoga Asanas Regularly for Liver Health Pr
फैटी लिवर का खतरा - फोटो : iStock

नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed