फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Heart Day: इन 5 योगासनों का नियमित अभ्यास कर पा सकते हैं हृदय रोग से छुटकारा

Thu, 10 Oct 2019 12:15 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 10 Oct 2019 12:15 PM IST
विज्ञापन
world heart day yogasan for heart patients
heart

भारत के बहुत से नौजवान आजकल हृदय की बीमारियों के चपेट में आ रहे हैं। डॉक्टर भी ये जानकर हैरान हैं और इन सबके लिए गलत आदतें और जीवनशैली को जिम्मेदार मान रहें हैं। आजकल इतना स्वस्थ और फिट रहने का चलन बढ़ा है लेकिन इसके बावजूद लोगों की गलत आदतें उन्हें हृदय का रोगी बना रही है। ऐसे में हृदय को स्वस्थ रखना हमारे लंबे जीवन के लिए बेहद आवश्यक है। हृदय की बीमारियों के प्रति सचेत रहने के लिए हर साल 29 सितंबर को 'विश्व हृदय दिवस' मनाया जाता है। ऐसे में हम आपको कुछ योगासन बता रहे हैं, जिनके अभ्यास से आप अपने हृदय को स्वस्थ रख सकते हैं...

world heart day yogasan for heart patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixa

त्रिकोणासन
त्रिकोणासन को करने से हृदय स्वस्थ रहता है। इस आसन को करने से वजन भी कम होता है। मोटे लोगो के लिए यह आसन बेहद फायदेमंद है। त्रिकोणासन करने से श्वास फैलते ही छाती गहरी और लयबद्ध हो जाती है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले अपने पैरों को चौड़ा करके सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद अपनी रीढ़ की हड्डी को मोड़ लें और अपने हाथ को नीचे रख लें। इसके बाद अपना दाहिना हाथ ऊपर कर लें। अब अपने दाहिने हाथ की उंगली को देखें। 15 से 20 सेकंड के बाद सीधे हो जाएं। अब इसी विधि को बाएं हाथ और बाएं पैर से करें।

world heart day yogasan for heart patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixa

ताड़ासन
ताड़ासन हृदय को मजबूत करने में सहायक है। इस आसन के दौरान गहरी सांस लेने के कारण फेफड़ा फैलता है और इसकी सफाई हो जाती है। ताड़ासन करने से एक्रगता बनी रहती है। यही नहीं, इस आसन को करने से श्वास सतुंलित रहती है। आसान को करने के लिए सबसे पहले आप खड़े हो जाएं। ध्यान रहे कि इस आसान को करते समय कमर और गर्दन झुकनी नहीं चाहिए। अब अपने दोनों हाथों को ऊपर करें और धीरे-धीरे सांस लेते हुए शरीर को खीचें। इस आसान को आप 2-4 मिनट तक करें और फिर सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में आ जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
world heart day yogasan for heart patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : yoga

वृक्षासन
वृक्षासन के करने से शारीरिक मुद्राओं का बेहतर संतुलन बनाता है। यह आसन कंधों को चौड़ा करता है और हृदय को बेहतर बनाता है। वृक्षासन एक स्थिर पेड़ की नकल करता है। वृक्षासन आपको एकाग्रता बढ़ाने में सहायता करता है। इसके अतिरिक्त इस आसान को करने से पैर और पीठ मजबूत होते हैं। इस आसन को करने के लिए सीधे खड़े हो जाए। इसके बाद अपने दाहिने घुटनें को मोड़ते हुए अपने दाहिने पंजे को बाएं जंघा पर रखें लें। फिर अपने हाथों को ऊपर करके जोड़ लें। अपने बाएं पैर को सीधा रखें और सतुंलन बनाए रखें।

विज्ञापन
world heart day yogasan for heart patients
Virabhadrasana Yoga - फोटो : सोशल मीडिया

वीरभद्रासन
वीरभद्रासन रक्त परिसंचरण में भी सुधार कर तनाव को कम करता है। इस आसन के करने से पीठ में खिंचाव पैदा होता है तथा कंधे, बाजू और पीठ की मांसपेशियां सबल होती हैं। इस आसन को करने के लिए सीधे तनकर खड़े हों। अब अपने दाएं पैर को 2 से 4 फीट तक आगे ले जाएं। दाएं घुटने को हल्का-सा मोड़ दें और इस बात का ध्यान रखें कि बायां पैर सीधा हो तथा उसका तलवा जमीन के साथ लगा हो। गहरी सांस लेते हुए दोनों हाथों को ऊपर करें। कंधों को आरामदायक स्थिति में रहने दें और दोनों कानों को अपने कंधे के पास न आने दें। फिर सांस धीरे-धीरे छोड़ते हुए पूर्वावस्था में आ जाएं। इस प्रकिया को बाएं पैर से भी दोहराएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed