फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Winter Yoga Tips: सर्दियों में बाहर टहलने नहीं जा सकते हैं तो घर पर करें इन योगासनों का अभ्यास

Fri, 06 Dec 2024 10:45 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 06 Dec 2024 10:45 AM IST
सार

योग इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं और सर्दियों में शरीर के तापमान में गर्माहट लाते हैं ताकि ठंड कम महसूस हो। आइए जानते हैं कि घर पर रहकर सर्दियों में किन योगासनों का अभ्यास नियमित तौर से करना चाहिए।

विज्ञापन
Winter Yoga Tips For Cold Free Winter Yoga Poses To Keep Yourself Healthy
घर पर करें ये योगासन - फोटो : Istock

Yoga Tips For Cold Free Winter: सर्दियों का मौसम आ गया है। इस मौसम में ठंडी हवाएं चलने लगती हैं। तापमान में गिरावट आ जाती है, जिससे काफी ठंड महसूस होती है। इस कारण इस मौसम में लोग घर से बाहर निकलने, खासकर सुबह और शाम के वक्त टहलने जाने से बचते हैं। जिन लोगों को पैदल टहलने या जॉगिंग,रनिंग की आदत है वो भी सर्दियों में बाहर वाॅक पर  नहीं जाना चाहते हैं। हालांकि स्वस्थ  जीवनशैली के लिए शरीर को सक्रिय बनाए रखना जरूरी है, जिसके लिए व्यायाम और योग करना चाहिए। वहीं सर्दियों में घर से बाहर निकलने का मन न होने पर घर पर ही कुछ योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। ये आसन शरीर को सक्रिय बनाए रखते हैं और वाॅक या रनिंग जैसे लाभ भी शरीर को पहुंचाते हैं। इसके साथ ही इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं और सर्दियों में शरीर के तापमान में गर्माहट लाते हैं ताकि ठंड कम महसूस हो। आइए जानते हैं कि घर पर रहकर सर्दियों में किन योगासनों का अभ्यास नियमित तौर से करना चाहिए।

Winter Yoga Tips For Cold Free Winter Yoga Poses To Keep Yourself Healthy
अधोमुख श्वानासन - फोटो : Amar Ujala

अधो मुख श्वानासन

इस आसन से पूरा शरीर स्ट्रेच होता है, जिससे मांसपेशियों में अकड़न और दर्द से राहत मिलती है। हाथ, कंधे, पीठ और पैरों को मजबूत बनाने के लिए ये आसन असरदार है।

कैसे करें

अधोमुख श्वानासन के अभ्यास के लिए पेट के बल लेटकर पैरों और हाथों को जमीन पर रखते हुए कूल्हों को ऊपर उठाएं। इस प्रक्रिया में शरीर का  आकार V शेप में आ जाएगा। अब सिर को नीचे की ओर रखते हुए एड़ियों को फर्श की ओर दबाएं। इस स्थिति में 30 सेकेंड रहें, फिर सामान्य मुद्रा में आ जाएं।

Winter Yoga Tips For Cold Free Winter Yoga Poses To Keep Yourself Healthy
कपालभाति प्राणायाम - फोटो : Amar Ujala

कपालभाति प्राणायाम

कई प्रकार के प्राणायाम में से एक कपालभाति प्राणायाम है, जिसके अभ्यास से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। कपालभाति से पेट की चर्बी तेजी से कम होती है। मेटाबाॅलिज्म बेहतर होता है और पाचन में सुधार होता है।

कैसे करें

इस प्राणायाम के अभ्यास के लिए सबसे पहले सुखासन या पद्मासन में बैठें। फिर नाक से सांस को तेज़ी से बाहर छोड़ें और पेट को अंदर की ओर खींचें। इसे 1 मिनट तक दोहराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Winter Yoga Tips For Cold Free Winter Yoga Poses To Keep Yourself Healthy
सूर्य नमस्कार - फोटो : Amar Ujala

सूर्य नमस्कार

सूर्य नमस्कार 12 आसनों का एक सेट है। इसके नियमित अभ्यास सेहत को काफी लाभ मिलता है। सूर्य नमस्कार इम्यूनिटी मजबूत बनाता है। शरीर में ऊर्जा बढ़ाता है और दर्द व अकड़न से राहत मिलती है। वजन कम करने के साथ ही पाचन बेहतर करता है।

विज्ञापन
Winter Yoga Tips For Cold Free Winter Yoga Poses To Keep Yourself Healthy
व्यायाम जरूरी - फोटो : Freepik.com

नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed