फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Yoga Day 2022: स्वस्थ जीवन का आधार है योग, प्रतिरक्षा से लेकर जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने तक में लाभकारी

Tue, 21 Jun 2022 12:35 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 21 Jun 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
What are Benefits of Yoga According to Science in Daily Life Know All Details in Hindi
योग से सेहत को होने वाले लाभ - फोटो : Pixabay

योगासनों को स्वास्थ्य विशेषज्ञ शारीरिक और मानसिक फिटनेस का मूल मंत्र मानते हैं। योगाभ्यास की आदत आपको शारीरिक रूप से सक्रिय बनाए रखने के साथ कई प्रकार के रोगों के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। सदियों से भारत में योगाभ्यास करके स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया जाता रहा है। विशेषज्ञ यहां तक दावा करते हैं कि जो लोग नियमित तौर से योगासनों का अभ्यास करते रहते हैं उनमें डायबिटीज और हृदय रोग जैसी तेजी से बढ़ती गंभीर बीमारियों का जोखिम भी कम होता है।



योग शारीरिक निष्क्रियता के खतरे को कम करते हुए, शरीर में रक्त संचार बढ़ाने, हड्डियों-मांसपेशियों को मजबूती देने के साथ लाइफस्टाइल में गड़बड़ी के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम कर सकता है। मेडिकल साइंस भी योग के अभ्यास को सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद मानता है। प्रतिरक्षा से लेकर जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखने तक के लिए नियमित तौर पर योगासनों के अभ्यास की आदत बनाकर लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

आइए जानते हैं योग का शरीर पर किस प्रकार से असर होता है?

What are Benefits of Yoga According to Science in Daily Life Know All Details in Hindi
नियमित योगासनों की बनाइए आदत - फोटो : istock

योग के पीछे का विज्ञान

कुछ शोध बताते हैं कि योग का अभ्यास करने से शारीरिक या मनोवैज्ञानिक पहलुओं में सुधार हो सकता है। योग का अभ्यास शारीरिक और मानसिक संतुलन बनाए रखने के साथ शरीर के रसायनों और हार्मोन्स पर सकारात्मक प्रभाव डालता है जिससे इससे संबंधित कई तरह की दिक्कतों का जोखिम कम हो जाता है। यह संपूर्ण स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालते हुए आपको रोग मुक्त बनाए रखने में भी सहायक है। 

What are Benefits of Yoga According to Science in Daily Life Know All Details in Hindi
सभी उम्र के लोगों के लिए जरूरी है योग - फोटो : pixabay

बच्चों और किशोरों के लिए आवश्यक

अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (एएपी) के अनुसार बच्चों और किशोरों में योग के अभ्यास की आदत बनाकर उनमें भावनात्मक, मानसिक, शारीरिक और व्यवहारिक स्वास्थ्य स्थितियों को मजबूत किया जा सकता है। योग, बच्चों को आत्मविश्वास बढ़ाने, काम पर ध्यान केंद्रित करने और समस्याओं को शांति से संभालने में मदद करने में पारंगत करते हैं। नियमित रूप से अभ्यास करने पर से यह शारीरिक संतुलन में सुधार करने, तनाव दूर करने और ताकत को  बढ़ावा देने के लिए कारगर हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
What are Benefits of Yoga According to Science in Daily Life Know All Details in Hindi
योगाभ्यास की आदत - फोटो : iStock

अध्ययनों में क्या पता चला?

मेडिकल साइंस योग के अभ्यास को शरीर के लिए अति प्रभावी मानता है। साल 2019 के एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया कि मानक शारीरिक शिक्षा के साथ स्कूल में सप्ताह में दो बार योग करने वाले छात्रों में पठन-पाठन को लेकर सक्रियता और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों में विशेष लाभ देखा गया।

वहीं 2016 में अध्ययनों की एक समीक्षा में पाया गया कि स्कूल-आधारित योग कार्यक्रम किशोरों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। यह मोटापे के जोखिम को कम करने का असरदार तरीका है जो आपको कई तरह की बीमारियों से बचा सकता है।

विज्ञापन
What are Benefits of Yoga According to Science in Daily Life Know All Details in Hindi
योग से कई प्रकार के लाभ - फोटो : iStock

संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी

योग को विशेषज्ञ, संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी मानते आ रहे हैं। शारीरिक और मानसिक फिटनेस के साथ योग की आदत नींद की गुणवत्ता में सुधार करने, तनाव कम करने, लाइफस्टाइल की कई बीमारियों के जोखिम से आपको बचाने में सहायक है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए दैनिक जीवन में योगाभ्यास को शामिल करना विशेष लाभकारी हो सकता है। 


------------------------
नोट:
यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed