फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: बदलते मौसम में रोज करें ये योगासन, दूर रहेंगी कई स्वास्थ्य परेशानियां

Sun, 05 Nov 2023 10:28 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 05 Nov 2023 10:28 AM IST
विज्ञापन
Weather Yoga Poses To Keep Yourself Energetic In Changing Season in Hindi
बदलते मौसम की बीमारियों से बचने के लिए योग - फोटो : istock

Weather Yoga Poses : गर्मी का मौसम है और मानसून आने वाला है। मौसम में हो रहा बदलाव कई तरह की बीमारियों की संभावना बढ़ा सकता है। वहीं बरसात के मौसम में शरीर कई तरह के रोगों से ग्रस्त हो सकता है। बदलता मौसम शरीर की इम्यूनिटी को कम कर देता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने से रोग शरीर पर आसानी से असर करते हैं। खांसी-जुकाम, बुखार और संक्रमण की चपेट में जल्दी आ सकते हैं।



बदलते मौसम में अक्सर ही लोग बीमार पड़ जाते हैं। किसी भी उम्र के व्यक्ति पर इसका असर देखने को मिल सकता है, खासकर बच्चों पर अधिक होता है। हालांकि पोषणयुक्त खानपान और स्वस्थ जीवन शैली इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में सहायक होती है, जो रोगों से लड़ने में मदद करता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ मानते हैं कि बदलते मौसम से बचने के लिए नियमित रूप से योगासन कर सकते हैं। योग इम्यूनिटी को मजबूत करता है और रोगों से बचाव करता है। बदलते मौसम और बरसात के कारण होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए कुछ खास योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं।
 

Weather Yoga Poses To Keep Yourself Energetic In Changing Season in Hindi
भुजंगासन - फोटो : Amar Ujala

भुजंगासन

भुजंगासन के अभ्यास के लिए सबसे पहले जमीन पर लेटकर दोनों हथेलियों को फर्श पर कंधे की चौड़ाई से अलग रखें। अब शरीर के निचले भाग को जमीन पर रखते हुए सांस लें। इस दौरान छाती को फर्श से उठाते हुए छत की ओर देखें। फिर सांस छोड़ते हुए शरीर को फर्श पर दोबारा टिका लें।

Weather Yoga Poses To Keep Yourself Energetic In Changing Season in Hindi
त्रिकोणासन - फोटो : istock

त्रिकोणासन

मैट पर सीधे खड़े होकर दोनो पैरों के बीच कुछ दूरी बनाकर रखें। अब बाहों को कंधे तक फैलाते हुए धीरे धीरे सांस लें और दाए हाथ को सिर के ऊपर ले जाएं। इस दौरान सांस छोड़ते हुए शरीर को बाई तरफ झुकाएं। ध्यान रखें कि घुटने मुड़ने नहीं पाएं। बाएं हाथ को बाएं पैर के समांतर रखें। इस मुद्रा में कुछ देर रहें, बाद में सामान्य अवस्था में आ जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Yoga Poses To Keep Yourself Energetic In Changing Season in Hindi
मार्जरी आसन - फोटो : istock

मार्जरी आसन

इस आसन को कैट-काऊ पोज कहते हैं। इसे करने के लिए फर्श पर दोनों घुटनों और दोनों हाथों को टेक कर बिल्ली जैसी मुद्रा में बैठ जाएं। अब जांघों को ऊपर की ओर सीधा करके पैर के घुटनों पर 90 डिग्री का कोण बनाएं। लंबी सांस लेते हुए सिर को पीछे की ओर झुकाएं और टेलबोन को ऊपर उठाएं। अब सांस छोड़ते हुए सिर को नीचे की ओर झुकाएं। ठुड्डी को छाती से लगाने का प्रयास करें। इस प्रक्रिया को दोहराएं।

विज्ञापन
Weather Yoga Poses To Keep Yourself Energetic In Changing Season in Hindi
बदलते मौसम में इम्यूनिटी मजबूत बनाने वाले योग - फोटो : istock

नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed