फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bageshwar Dham: दून में सजे दरबार में बोले धीरेंद्र शास्त्री-पर्चा तो बहाना है, असल में तुम्हे सनातनी बनाना है

Sat, 04 Nov 2023 11:32 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 04 Nov 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Dhirendra Shastri reiterated demand of making India a Hindu nation Bageshwar Dham Darbar in Dehradun
देहरादून में लगा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार - फोटो : amar ujala

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शनिवार को देहरादून पहुंचे। परेड ग्राउंड के खेल मैदान में उनका दिव्य दरबार लगा। उन्होंने एक बार फिर भारत को हिन्दू राष्ट्र की मांग दोहराई। हर बार की तरह ही उन्होंने लोगों के पर्चे खोले ओर उनकी समस्या के बारे में बात की। उनके दरबार को लेकर भक्तों में खासा उत्साह दिखा।



शनिवार को परेड ग्राउंड के खेल मैदान में पहली बार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार लगा। रात 8:20 बजे धीरेंद्र शास्त्री मंच पर पहुंचे। धीरेंद्र शास्त्री ने मंच को प्रणाम करते हुए हनुमान जी के चरणों मे शीश नवाया। मंच पर सबसे पहले संतो ने सनातन की हुंकार भरी। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि देवभूमि में कण कण में भगवान का वास है।

सौभाग्य है कि आप लोगों को देवभूमि में जन्म मिला। अब हर घर से एक बच्चा सनातन का कफ़न बांधकर निकलेगा। दुनिया की कोई भी शक्ति हनुमान जी के सामने टिक नहीं सकती। जब शरीर दूसरा खून स्वीकार नहीं कर सकता, तो हम दूसरे मजहब को क्यो स्वीकार करें। यह देश बाबर का नही, रघुवर का है।

Dhirendra Shastri reiterated demand of making India a Hindu nation Bageshwar Dham Darbar in Dehradun
सीएम धामी के साथ पंडित धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : amar ujala

देहरादुन में जल्द ही करेंगे पांच दिन की कथा
उन्होंने कहा कि पर्चा तो बहाना है असल मे तुम सब को सनातनी बनाना है। कहा कि, सनातन के संतों को छोड़कर किसी की क्षमता नहीं है कि बागेश्वर धाम का सामना कर सके। कहा कि उत्तराखंड में सीडीएस बिपिन रावत की धरती पर पशुपति नाथ मंदिर बन रहा है। उन्होंने कहा कि अबकी बार कम समय मिला है। देहरादुन में जल्द ही पांच दिन की कथा करेंगे।

Dhirendra Shastri reiterated demand of making India a Hindu nation Bageshwar Dham Darbar in Dehradun
पंडित धीरेंद्र शास्त्री को देखने उमड़ी भीड़ - फोटो : amar ujala

एक झलक दिखे, इसके लिए क्या-क्या नही किया

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री दुनियाभर में प्रसिद्ध है। शुक्रवार को उनका देहरादून में पहली बार दिव्य दरबार लगा। उनकी एक झलक देखने को लोगों ने क्या-क्या नहीं किया। कोई पुलिस से झड़प गया तो कोई सुबह से ही दरबार में आगे खड़े होने के लिए परेशान रहा। एक झलक दिख जाए इसके लिए उनके भक्त आसपास ऊंचे स्थानों पर चढ़ गए। कोई परेड ग्राउंड में पानी की टंकी पर चढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhirendra Shastri reiterated demand of making India a Hindu nation Bageshwar Dham Darbar in Dehradun
सीएम धामी से मिलते पंडित धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : amar ujala

सुबह से शुरू हो गया था भक्तों के आने का सिलसिला

परेड ग्राउंड के खेल मैदान में धीरेंद्र शास्त्री के दरबार को लेकर भक्तों में खासा उत्साह था। भक्तों का सुबह से ही दरबार मे आने का सिलसिला शुरू हो गया था। दरबार मे महिलाएं सुबह से ही आकर अपना स्थान कब्जाने लगी थी। भरी धूप में महिलाएं पंडाल में बैठकर भजन कीर्तन करने लगी। महिलाओं का कहना था कि, धीरेंद्र शास्त्री का दरबार देहरादून में पहली बार लग रहा है।

ये भी पढ़ें...Earthquake:  भूकंप के झटकों ने उत्तराखंड के लोगों को फिर से किया अलर्ट, ऑफ्टर शॉक की संभावना कायम

विज्ञापन
Dhirendra Shastri reiterated demand of making India a Hindu nation Bageshwar Dham Darbar in Dehradun
पंडित धीरेंद्र शास्त्री को देखने उमड़ी भीड़ - फोटो : amar ujala

देरी से शुरू हुआ दरबार, भक्तों का जोश रहा बरकरार

धीरेंद्र शास्त्री का दून में पहली बार दरबार लगा तो काफी बड़ी संख्या में भक्त उनके दरबार में पहुँचे। आयोजकों की ओर से दरबार शुरू होने का समय 4 बजे दिया गया था। इसलिय भक्त सुबह से ही दरबार में आकर बैठ गए। लेकिन धीरेंद्र शास्त्री तकनीकी समस्या के कारण तय समय से करीब चार घंटे देरी से पहुंचे, लेकिन इस दौरान भी भक्तों का जोश कम नहीं हुआ। जहा मंच पर थोड़ी हलचल होती तो सभी भक्त खड़े होकर जयश्री राम के जयकारे लगाने लगे। धीरेंद्र शास्त्री रात 8:20 बजे मंच पर पहुंचे। उनके आते ही भक्तों में जोश भर गया। जय श्रीराम के जयकारों से दून गूंज उठा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed