आधुनिक शहरी जीवनशैली के चलते काफी संख्या में लोग विटामिन डी की समस्या से जूझ रहे हैं। खासकर बच्चों के लिए विटामिन डी की कमी नुकसानदायक साबित हो सकती है।
विटामिन डी की कमी से किडनी रोग का खतरा
क्रोनिक किडनी डिजीज की समस्या से जूझ रहे दो तिहाई बच्चों में विटामिन डी की भारी कमी पाई गई। इसके तहत 12 देशों के 500 बच्चों पर शोध किया गया।
3 of 5
स्टोन्स
- फोटो : getty images
क्लीनिकल जर्नल ऑफ द अमेरिकन सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलॉजी में प्रकाशित शोध के मुताबिक विटामिन डी की कमी को पूरा करके किडनी रोग से काफी हद तक निजात पाया जा सकता है।
शोधकर्ताओं का कहना है कि विटामिन डी की कमी से कैंसर, दिल की बीमारी और ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डी कमजोर होने की बीमारी) समेत अन्य बीमारियों का भी खतरा बढ़ जाता है।
विटामिट डी की कमी पर अगर सही समय पर ध्यान दिया जाए तो इस परेशानी से निपटा जा सकता है।
Published by MD AKRAM