फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentine Day 2020: इस वेलेंटाइन पार्टनर के साथ करें एक्रो योग, सेहत के साथ प्यार भी बढ़ेगा

Tue, 11 Feb 2020 08:25 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 11 Feb 2020 08:25 AM IST
विज्ञापन
valentine day 2020 how to do acro yoga with partner
- फोटो : social media

वेलेंटाइन वीक चल रहा है। चारों तरफ लोग अपने प्यार के साथ समय बिताने के लिए योजनाएं बना रहें हैं।  तो क्यों न दिन की शुरूआत भी पार्टनर के साथ ही की जाए। एक्रो योग पार्टनर के साथ किया जाने वाला व्यायाम है। जिसमें एक साथ योग करके बॉडिंग, समन्वय और आत्मविश्वास विकसित किया जाता है। तो चलिए जानें क्या है एक्रो योगा और कौन-कौन से योग इसमें शामिल हैं।

valentine day 2020 how to do acro yoga with partner
- फोटो : social media
क्या है एक्रो योग 

एक्रो योग एक तरह का कपल योग है, जिसमें पार्टनर एक साथ योग करके बॉडिंग, समन्वय और आत्मविश्वास विकसित करते करते हैं। अगर इस योग को रोजाना 45 मिनट किया जाए, तो यह मजबूती बढ़ाने के साथ-साथ पेट की चर्बी भी कम करता है। यह पेट, जांघ, बाजू को सही आकार में लाता है। इसलिए यह योग महिलाओं के लिए सबसे बेहतर है। इस योग की शुरुआत करने से पहले यह जानना जरूरी है कि आपका पार्टनर आपके शरीर की फिटनेस और ताकत को समझता हो, क्योंकि इन बातों का ध्यान रखकर ही आप एक्रो योग को आसानी से कर सकते हैं। 

 
valentine day 2020 how to do acro yoga with partner
- फोटो : social media
एक्रो योग करने के तरीके
बर्ड पोज 

इसके लिए मैट पर सीधे लेट जाएं। अब फर्श से ऊपर की ओर पैरों को उठाएं। इसके बाद फ्लायर इस तरह ऊपर उठे कि उसके पैरों की उंगलियां दूसरे पार्टनर की उंगलियों को छुएं। यह फ्लायर की जिम्मेदारी है कि पार्टनर के पैरों के बाहरी हिस्सों को अपने कूल्हे की हड्डी पर सही तरीके से रखे। अब अपनी हथेली को आगे की तरफ बढ़ाएं। मैट पर लेटे हुए पार्टनर भी अपनी हथेली को ऊपर की तरह उठाए और फ्लायर की हथेली को पकड़ ले। ऐसा करने के बाद सांस अंदर लेते हुए अपने घुटने को मोड़ लें। फिर सांस छोड़ते हुए अपने पैरों और बाहों को सीधा करें। कंधे का भार कलाइयों पर दें। इस बात का खास ध्यान रखें कि आपके और फ्लायर के कंधे एक समान हों। इस पोज से बाहर आने के लिए अपने घुटने और कोहनी को झुकाएं और धीरे-धीरे प्रारंभिक स्थिति  में वापस आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
valentine day 2020 how to do acro yoga with partner
acro yoga - फोटो : social media
फोल्डेड लीफ

इस पोज को करने के लिए अपने पैरों को उठाएं और पार्टनर के कूल्हे की हड्डी पर नहीं, बल्कि कूल्हे के अंदर की तरफ मोड़ कर रखें। अपनी हथेलियों को आगे की तरफ ले जाएं, फिर धीरे- धीरे अपने घुटने को झुकाएं और पार्टनर को उठाएं। फिर अपनी बाहों को आराम दें। अब पीछे की ओर जाएं। अपने पैरों को फर्श की तरफ रखें और पूरे शरीर को आराम देने के लिए लटका दें। इस पोज से बाहर आने के लिए धीरे-धीरे अपनी हथेलियों का सहारा लेते हुए पार्टनर को पकड़ें। फिर अपने घुटने को झुकाएं। फिर इस पोज से धीरे-धीरे अपनी प्रारंभिक स्थिति  में आ जाएं। इसमें और भी अनेक पोज हैं, जिनके ढेर सारे अलग-अलग लाभ हैं।

विज्ञापन
valentine day 2020 how to do acro yoga with partner
- फोटो : social media
सावधानी बरतें 

एक्रो-योग की शुरुआत विशेषज्ञ की निगरानी में ही करें, ताकि आपको किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े। जब आप इसे अच्छी तरह समझ लें और यह आभास हो जाए कि आप इसे खुद से कर सकते हैं, तभी खुद से अभ्यास शुरू करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed