फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: इन योगासन से ठीक होगा बॉडी का खराब पोस्चर, शरीर रहेगा सुडौल और दर्द से मिलेगी राहत

Thu, 07 Mar 2024 09:04 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 07 Mar 2024 09:04 AM IST
विज्ञापन
Today Yoga Tips Yoga Asanas for Perfect Body Shape Know Poses Exercise Details in Hindi
खराब बाॅडी पोस्चर के लिए योग - फोटो : iStock

Yoga Asanas for Perfect Body: शारीरिक समस्याओं और रोग से निजात पाने के लिए योगासन का अभ्यास लाभकारी है। कई तरह की बीमारियों में योग का अभ्यास करने से राहत मिलती है। भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों की जीवनशैली बिगड़ती जा रही है। घंटों बिना आराम के लोग कामकाज में व्यस्त रहते हैं। दफ्तर में घंटों कुर्सी पर बैठे रहते हैं, लैपटॉप पर गलत तरीके से बैठकर लगातार कार्य करने से शरीर का पोस्चर बिगड़ने लगता है। सही तरीके से न बैठने के कारण शरीर का आकार भी वैसा ही होने लगता है। शरीर का गलत पोस्चर से व्यक्ति को कई शारीरिक समस्याएं और दर्द दे सकती हैं। अगर आपको भी लगता है कि गलत बैठने के कारण आपके शरीर का पोस्चर बिगड़ गया है तो नियमित तौर पर कुछ योगासनों के अभ्यास से शरीर को सेहतमंद सही पोस्चर में ला सकते हैं। ये रहे शरीर के बिगड़े पोस्चर को सही करने के लिए योगासन।

Today Yoga Tips Yoga Asanas for Perfect Body Shape Know Poses Exercise Details in Hindi
योगासन - फोटो : Pixabay

कपोतासन

कपोतासन योगाभ्यास से शरीर को बहुत लाभ मिलता है। इस योग को पिजन आसन भी कहते हैं। इस आसन को करने से रीढ़, हैमस्ट्रिंग और ग्लूट्स ढीला होता है। आसन करते समय आपके पैर स्ट्रैच होते हैं। आप वर्कआउट से पहले इस योगासन को बतौर वार्म अप कर सकते हैं। शरीर का पोश्चर ठीक करने के लिए रोजाना कपोतासन का अभ्यास करें।

Today Yoga Tips Yoga Asanas for Perfect Body Shape Know Poses Exercise Details in Hindi
ताड़ासन - फोटो : Istock

ताड़ासन

ताड़ासन को माउंटेन पोज भी कहते हैं। इस आसन का अभ्यास काफी आसान हैं। ताड़ासन का अभ्यास करते समय शरीर वर्टिकल अलाइनमेंट में होता है। कंधे, छाती और हाथों की मजबूती के लिए ताड़ासन योग लाभकारी है, साथ ही शरीर को सुडौल बनाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Yoga Tips Yoga Asanas for Perfect Body Shape Know Poses Exercise Details in Hindi
मार्जरी आसन - फोटो : istock

मार्जरी आसन

इस आसन को करते समय शरीर की मुद्रा बिल्ली की मुद्रा जैसी होती है। इस आशन के अभ्यास से कमर की हड्डी मजबूत बनती है। शरीर में फुर्ती आती है। कम्प्यूटर के सामने गलत तरीके से बैठने से शरीर की मुद्रा बिगड़ने पर इस आसन का अभ्यास कर सकते हैं। यह पोस्चर को ठीक करने में उपयोगी है और कमर को सीधी करता है।

विज्ञापन
Today Yoga Tips Yoga Asanas for Perfect Body Shape Know Poses Exercise Details in Hindi
योग के नियमित अभ्यास की बनाएं आदत - फोटो : Pixabay

नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed