फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: मानसिक स्वास्थ्य के लिए हर उम्र के लोग कर सकते हैं इन योगासनों का नियमित अभ्यास

Mon, 25 Sep 2023 09:28 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 25 Sep 2023 09:28 AM IST
विज्ञापन
Today Yoga Tips Know These Yoga Asanas for Mental Health Check Poses, Exercise Details in Hindi
मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग - फोटो : istock

Yoga Tips: शारीरिक शक्ति को बढ़ाने के लिए योग का अभ्यास लाभकारी होता है। योग के नियमित अभ्यास से शरीर और मस्तिष्क दोनों की सेहत को फायदा होता है। योग करने से शरीर में लचीलापन और शक्ति तो बढ़ती ही है, साथ ही ध्यान और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। ऐसे में योग विशेषज्ञ नियमित योगासन के अभ्यास को फायदेमंद मानते हैं। हाल के वर्षों में मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली है। कोरोना काल के दौरान लोगों में नकारात्मकता बढ़ी। लॉकडाउन में घरों में बंद लोगों में कई तरह की मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कतों को बढ़ा दिया। कोविड के कारण लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर जो असर देखने को मिला, उससे आने वालों वर्षों में मानसिक स्वास्थ्य संबंधित रोगियों की संख्या बढ़ सकती है। ऐसे में योग के अभ्यास से मानसिक सेहत में सुधार किया जा सकता है। एकाग्रता बढ़ाने, तनाव और चिंता से राहत दिलाने और अवसाद की समस्या को दूर करने के लिए इन योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं।

Today Yoga Tips Know These Yoga Asanas for Mental Health Check Poses, Exercise Details in Hindi
उत्तनासाना - फोटो : istock

उत्तानासन योग

मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए और मानसिक सेहत से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए उत्तानासन योग का नियमित अभ्यास करना चाहिए। उत्तानासन योग एक इंटेंस फॉरवर्ड स्ट्रेच पोज है, जो पूरी पीठ की मांसपेशियों पर काम करता है। इस योग से शरीर में ताकत और लचीलेपन आता है, साथ ही मस्तिष्क में ऑक्सीजन युक्त रक्त प्रवाह में सुधार होता है। तनाव और चिंता को कम करके मन को शांत रखने के लिए उत्तानासन योग का अभ्यास कर सकते हैं।

Today Yoga Tips Know These Yoga Asanas for Mental Health Check Poses, Exercise Details in Hindi
भुजंगासन - फोटो : Istock

कोबरा पोज

भुजंगासन को कोबरा पोज करते हैं। इस आसन को पीठ की समस्याओं के लिए फायदेमंद माना जाता है लेकिन इसका अभ्यास मस्तिष्क को सेहतमंद बनाए रखने में भी मददगार है। मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और शरीर को आराम देने के लिए यह योगासन उत्कृष्ट हो सकता है। शरीर में रक्त प्रवाह बढ़ाने और मस्तिष्क की कार्यक्षमता में सुधार के लिए भुजंगासन का नियमित अभ्यास करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Yoga Tips Know These Yoga Asanas for Mental Health Check Poses, Exercise Details in Hindi
प्राणायाम - फोटो : Istock

प्राणायाम का अभ्यास

मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए प्राणायाम का अभ्यास विशेष लाभदायक है। प्राणायाम करने से मस्तिष्क में ऑक्सीजन के संचार को बढ़ावा मिलता है और मांसपेशियों को आराम मिलता है। मूड में सुधार के साथ एकाग्रता को बढ़ाने के लिए नियमित प्राणायाम करने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
Today Yoga Tips Know These Yoga Asanas for Mental Health Check Poses, Exercise Details in Hindi
योग का अभ्यास - फोटो : istock

नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed