बदलते लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की आदतों की वजह से आज 10 में से 7 लोग मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं। इनमें ज्यादातर लोग पेट के आस-पास की अधिक चर्बी यानि टमी फैट से परेशान हैं। ऐसा होना लाजमी भी है क्योंकि टमी पर होने वाला फैट अच्छी खासी पर्सनालिटी को खराब कर देता है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग जिम से लेकर डाइटिंग करते है मगर फिर भी यह फैट पीछा नहीं छोड़ता है। बहुत सारे लोग इसे कम करने के लिए सर्जरी तक का भी सहारा लेते हैं, लेकिन एक आसन ऐसा है जिसकी मदद से आप बढ़ती तोंद या जांघों पर जमा हुई चर्बी को कुछ दिनों में दूर कर सकते हैं।
2 of 4
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस आसन के दौरान शरीर का आकार नौका जैसा होता है इसलिए इस आसन को नौकासन कहते हैं। यह आसन शरीर को लचीला बनाता है, पेट और शरीर के निचले हिस्से पर जमा फैट्स को घटाता है और एब्स की टोनिंग भी करता है। बता दें कि फिटनेस के लिए मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी इस आसन का अभ्यास करती हैं।
3 of 4
yoga
- फोटो : social media
ऐसे करें नौकासन
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले मैट पर पीठ के बल सीधा लेट जाएं। सांस लेते हुए दोनों पैरों को उठाएं और अपने दोनों हाथों से पैरों के पंजों को छूने की कोशिश करें। शुरुआत में आपको थोड़ी परेशानी होगी, लेकिन धीरे धीरे आप आराम से इसे करने लगेंगे ध्यान दें इस स्थिति में आपके शरीर का अग्रभाग और पैर दोनों ही ऊपर की तरफ होने चाहिए। कुछ सेकंड इस अवस्था में रहें और फिर सांस छोड़ते हुए लेट जाएं। कुछ सेकंड बाद इस प्रक्रिया को दोबारा करें। करीब 15 सेकंड के गैप पर इस प्रक्रिया को पांच बार दोहराएं और धीरे-धीरे इसकी संख्या बढ़ाते जाएं। इसे अधिकतम 30 बार कर सकते हैं।
4 of 4
yoga
- फोटो : social media
नौकासन को करने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही यह पाचन संबंधित रोग जैसे कब्ज, एसिडिटी, गैस आदि से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। शुरूआत में इस आसन को करने से कमर में थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है, लेकिन धीरे धीरे यह आपके कमर को मजबूत बनाता है। इस बात का ध्यान रखें अगर आपको रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्या या बीपी के मरीज हैं तो इस आसन को डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही ट्राई करें।