फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिंपल्स की समस्या से छुटकारा दिलाते हैं ये योगासन, जानिए इनको करने का तरीका

Fri, 30 Jul 2021 03:06 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 30 Jul 2021 03:06 PM IST
विज्ञापन
These yoga asanas eliminate the problem of pimples
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

गर्मियों और मानसून के मौसम में कई लोग कील, मुंहासे और पिंपल्स की समस्या से परेशान रहते हैं। पिंपल्स व्यक्ति के चेहरे की चमक और उसकी सुंदरता को कम कर देते हैं। इससे निजात पाने के लिए वे कई उपायों को अपनाते हैं। उसके बाद भी स्थिति ज्यों की त्यों बनी रहती है। कई बार तो व्यक्ति पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए ब्यूटी पार्लर का भी रास्ता देखता है। उसके बाद भी चेहरे से दाने और दाग धब्बे नहीं मिटते। अक्सर ये देखने को मिलता है कि पिंपल्स की समस्या ज्यादातर ऑयली स्किन वाले लोगों को होती है। ऐसे में पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए पहले ऑयली स्किन को ठीक करने की जरूरत है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ योगासनों के बारे में बताने वाले हैं, जिनका अगर नियमित तौर पर इस्तेमाल किया जाए तो उससे व्यक्ति की पिंपल्स से जुड़ी समस्या दूर हो जाती है। उसका चेहरा खूबसूरत दिखने लगता है। आइए जानते हैं उन योगासनों के बारे में -

These yoga asanas eliminate the problem of pimples
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

बैलून फेस

पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए बैलून फेस योगासन काफी कारगर है। इसे करने के लिए आपको अपने मुंह को बैलून के आकार में फुलाना होगा। उसके बाद 10 सेकंड तक काउंट करते हुए उसे फुलाए रखें। इसे आप दिन में किसी भी समय कर सकते हैं। कुछ दिनों तक अगर इस आसन को नियमित तौर पर किया जाए तो पिंपल्स की समस्या दूर हो जाएगी।  
These yoga asanas eliminate the problem of pimples
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

फेस ट्विस्टिंग

पिंपल्स को खत्म करने के लिए ये योगासन रामबाण इलाज है। फेस ट्विस्टिंग करने के लिए आपको अपने होठों से पाउट बनाना होगा। उसके बाद अपने गालों को दाईं ओर घुमाकर 5 सेकंड तक काउंट करें। उसे करने के बाद अपने गालों को बाईं तरफ घुमाकर 5 सेकंड तक काउंट करें। इसे नियमित तौर पर करने से चेहरा काफी सुंदर हो जाता है और पिंपल्स आदि से भी छुटकारा मिलता है।     
विज्ञापन
विज्ञापन
These yoga asanas eliminate the problem of pimples
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

फिश फेस

पिंप्लस से छुटकारा पाने के लिए ये योगासन काफी कारगर है। फिश फेस को करने के लिए आपको अपने चेहरे का आकार मछली की तरह बनाकर 10 सेकंड के लिए रोकना होगा। इसे नियमित तौर पर करने से व्यक्ति के चेहरे पर से पिंपल्स गायब हो जाते हैं। 

विज्ञापन
These yoga asanas eliminate the problem of pimples
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

चेहरे को साफ और सुंदर बनाए रखने के लिए ये तीनों योगासन रामबाण उपाय हैं। अगर आप इन योगासनों को नियमित तौर पर करते हैं, तो इसके कई लाभकारी फायदे आपके चेहरे पर पहुचेंगे। इससे आपका चेहरा बेदाग और सुंदर दिखेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed