फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मानसिक शांति के लिए काफी फायदेमंद हैं ये योगासन, जानिए इनको करने का तरीका

Sat, 31 Jul 2021 01:12 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 31 Jul 2021 01:12 PM IST
विज्ञापन
These yoga asanas are very useful for mental peace
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

आज की इस भागती दौड़ती जिंदगी में इंसान का शांत रहना बहुत जरूरी है। हमारी विकसित सभ्यता ने हमारे जीवन को जितना आसान करने की कोशिश की है। उतना ही हम तनावग्रस्त भी हुए हैं। आज के इस आधुनिक दौर में कई लोग चिंता और मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। कई मर्तबा तो स्थिति इतनी भयावह हो जाती है कि इंसान इन सब से परेशान होकर कुछ गलत कदम भी उठा लेता है। इस कारण व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। व्यक्ति स्वस्थ तभी रह सकता है, जब उसके जीवन में शांति का वास हो। शांति ही हमें तनावग्रस्त जीवन से मुक्ति दिला सकती है। नियमित तौर पर योग करने से व्यक्ति को अपने जीवन में शांति का अनुभव होता है। योग करने से हमारे जीवन से तनाव दूर हो जाता है। मस्तिष्क और शरीर को आराम मिलता है। ऐसे में हम आपको उन आसनों के बारे में बताने वाले हैं, जिनको करने से मानसिक शांति मिलती है।    

These yoga asanas are very useful for mental peace
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वाइड-लेग्ड फॉरवर्ड बेंड पोज

इस योगासन को करने के लिए आप लंबे खड़े हो जाएं और अपने पैरों को चौड़ा करके चलें। इस दौरान आपको अपने पैरों की उंगलियों को थोड़ा बाहर करना होगा। अपने कूल्हों को टिका लें और उसे आगे की तरफ मोड़ें। उसके बाद अपने हाथों को सीधे अपने कंधों के नीचे चटाई पर लेकर आएं। सिर और गर्दन को छोड़ने के लिए घुटनों को हल्का कर दें। उसके बाद धीरे-धीरे खड़े होने की स्थिति तक रोल करें। इस योगासन को करने से शरीर के भीतर से तनाव खत्म होता है और व्यक्ति को शांति का अनुभव होता है। 

These yoga asanas are very useful for mental peace
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

स्फिंक्स पोज

इसे करने से पेट की मांसपेशियां खिंचती हैं। इससे छाती और कंधे खुल जाते हैं। वहीं रीढ़ की हड्डी भी मजबूत होती है। इस आसन को करने के लिए आप पेट के बल सीधा लेट जाएं। उसके बाद अपनी कोहनी को कंधों के नीचे रखें। धीरे-धीरे अपनी छाती को ऊपर उठाएं। उसके बाद अपने कंधों को पीठ के नीचे की ओर खींचते हुए फोरआर्म्स को नीचे दबाएं। आप अपनी ठुड्डी को नीचे आने दीजिए। इस आसन को करने से व्यक्ति के जीवन में शांति आती है और उसका स्वास्थ्य भी ठीक रहता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
These yoga asanas are very useful for mental peace
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

फॉरवर्ड फोल्ड पोज

इस आसन को करने के लिए अपने पैरों को कूल्हों-चौड़ाई की दूरी के साथ लंबा रखें। अपने घुटनों को हल्का छोड़ दें। उसके बाद धीरे-धीरे उसे आगे की ओर मोड़ें। अपने हाथों को विपरीत दिशा में कोहनियों तक लें जाएं। अपनी गर्दन, बाहों और सिर को भारी होने दें। इस दौरान घुटनों को नरम रखने का प्रयास करें। अपने वजन को थोड़ा बढ़ाएं। उसके बाद खड़े होने के लिए अपने आप को रोल करें। इसे करने से मन में फालतू के विचार आने बंद हो जाएंगे और आपको शांति का अनुभव होगा। 

विज्ञापन
These yoga asanas are very useful for mental peace
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लिजार्ड पोज

इस आसन को करने से आपके कूल्हे और हिप फ्लेक्सर्स खुल जाते हैं। इसे करने के लिए आप अपने दाहिने पैर को एक गहरे लुनज के आगे ले जाएं। उसके बाद अपने बाएं घुटने को फर्श पर छोड़ दें। ध्यान रखें कि इस दौरान आपके पैर इतने दूर होने चाहिए कि आपका दाहिना पैर सपाट हो जाए। अपने हाथ को आरामदायक स्थिति में रख दें और 20 गहरी सांसों को रोकें। उसके बाद नीचे की ओर मुंह करें और डॉग पोजीशन में आकर कदम बढ़ाते हुए पैरों को स्विच करें। इस आसन को अगर नियमित तौर पर किया जाए, तो इसके कई शारीरिक आर मानसिक लाभ व्यक्ति को मिलते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed