फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंहासों से लेकर झुर्रियों को दूर करने में फायदेमंद है फेशियल योगा, खूबसूरती में लगा देगा चार चांद

Sat, 31 Aug 2019 12:36 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Sat, 31 Aug 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
These Facial Exercise will give you wrinkle free glowing skin
facial yoga - फोटो : social media

क्या आप भी चेहरे पर झुर्रियां, झाइयां और कील-मुंहासों से परेशान हैं। इन सभी स्किन संबंधित परेशानियों के मुख्य कारण हैं प्रदूषण, तनाव और अनियमित जीवनशैली। इन समस्याओं को दूर करने में फेशियल योगा कारगर सिद्ध हो सकता है। इसे नियमित रूप से करने पर त्वचा में ग्लो के साथ-साथ कसावट आती है।

These Facial Exercise will give you wrinkle free glowing skin
laugh

हास्य योग
जब भी आपको समय मिले तो जोर-जोर से इतना हंसें कि आंखों से आंसू निकल आएं। इससे शरीर की 600 मांसपेशियों की कसरत होती है। ठहाके मारकर हंसने से इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। इससे फेफड़ों में ऑक्सीजन जाती है। रक्त शुद्ध होता है और चेहरा दमकने लगता है।

These Facial Exercise will give you wrinkle free glowing skin
facial yoga - फोटो : social media

स्माइल फिश फेस पोज
गालों को अंदर भींचकर चेहरे को मछली के मुंह जैसा बनाएं। इसे 10 सेकंड तक करें और चार से पांच बार दोहराएं। इस आसन से होंठों की सुंदरता बढ़ती है और चेहरे की अतिरिक्त चर्बी कम हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Facial Exercise will give you wrinkle free glowing skin
facial yoga - फोटो : total beauty.com

जुगाली आसन
पद्मासन या सुखासन में बैठकर अपने मुंह को इस प्रकार चलाएं जैसे गाय या भैंस चारा खाने के बाद जुगाली करते हैं। इस क्रिया को कम से कम 2 मिनट करें। सुखासन में बैठकर दोनों हाथों की अंगुलियों से अपने गालों को लगातार धीरे-धीरे थपथपाएं। यह क्रिया रोज 2-3 मिनट करें।

विज्ञापन
These Facial Exercise will give you wrinkle free glowing skin
lion facial yoga

सिंह गर्जना आसन
वज्रासन में बैठ जाएं। घुटनों को थोड़ा खोलकर रखें। दोनों हाथों की अंगुलियों को शेर के पंजे के समान खोलकर दोनों घुटनों पर रखें। अब सांस खींचकर जीभ बाहर निकालें और फिर सांस छोड़ते हुए शेर जैसी गजर्ना करें। इस क्रिया में मुंह ज्यादा से ज्यादा खुला होना चाहिये। जीभ अधिक से अधिक बाहर निकली होनी चाहिए। गले की मांसपेशियों में तनाव लाएं। इस आसन का अभ्यास 3-4 बार कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed