फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

योग टिप्स: आप भी कर सकते हैं ये चार योगासन, शरीर को मिलते हैं गजब के फायदे

Sat, 25 Nov 2023 01:39 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 25 Nov 2023 01:39 PM IST
विज्ञापन
These are the best yoga asanas for good health check the list
शरीर के लिए फायदेमंद योगासन। - फोटो : istock

खुद को स्वस्थ रखने के लिए लोग कई अच्छी बातों को अपनी जिंदगी में अपनाते हैं। वहीं, देखा जाए तो ये आज के समय में बेहद जरूरी भी है, क्योंकि जिस तरह से हमारा खानपान हो गया है, जिस दिनचर्या को हम फॉलो करते हैं आदि। उससे हमें खुद को स्वस्थ रखने में खासी दिक्कतें होती हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि हम कुछ अच्छी आदतों को अपनाएं, लेकिन देखा जाता है कि लोग स्वस्थ तो रहना चाहते हैं पर मेहनत करने से बचते हैं। पर अगर आपको हेल्दी रहना है, तो आप चाहें तो कुछ योगासन की मदद ले सकते हैं। तो चलिए कुछ ऐसे ही योगासन के बारे में जानते हैं, जिन्हें आप कर सकते हैं और ये हमारे शरीर को गजब के फायदे दे सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से योगासन हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...

These are the best yoga asanas for good health check the list
शरीर के लिए फायदेमंद योगासन। - फोटो : istock

ये हैं वो योगासन, जो दे सकते हैं शरीर को फायदे:-

सेतु बंधासन

  • सेतु बंधासन अगर आप करते हैं, तो आपकी पीठ की मांसपेशियां मजबूत होने में मदद मिल सकती है। जब आप इस आसन को करते हैं, तो इससे आपकी पीठ, गर्दन और सीने में अच्छा खिंचाव पैदा होता है। साथ ही इस आसन से डिप्रेशन जैसी समस्या को दूर करने में भी लाभदायक माना जाता है।
These are the best yoga asanas for good health check the list
शरीर के लिए फायदेमंद योगासन। - फोटो : istock

पश्चिमोत्तानासन

  • अगर आप पश्चिमोत्तानासन करते हैं, तो ये आसन आपके पाचन में सुधार करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा हैमट्रिंग, कंधों और रीढ़ के लिए पश्चिमोत्तानासन एक बेहद आसन हो सकता है। आप चाहें तो इसे नियमित रूप से कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
These are the best yoga asanas for good health check the list
cow pose - फोटो : istock

काउ पोज

  • आप अगर गर्दन, पीठ या रीढ की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपकी मांसपेशियों को राहत देने का काम काउ पोज कर सकता है। इन चीजों के लिए ये योगासन काफी फायदेमंद माना जाता है। इसलिए अगर आप चाहें, तो आप इसे कर सकते हैं।
विज्ञापन
These are the best yoga asanas for good health check the list
शरीर के लिए फायदेमंद योगासन। - फोटो : istock

अधोमुख श्वानासन

  • अगर आपको आलस आता है, लेकिन आप खुद को उर्जावान रखना चाहते हैं, तो इसमें आपकी मदद अधोमुख श्वानासन कर सकता है। आप इस आसन को रोजाना सुबह कर सकते हैं। इससे आपको ताजा महसूस होता है और शरीर को आराम भी मिलता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed