फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वो चार योगासन जिन्हें करने से थॉयराइड की बीमारी हो जाएगी दूर

Wed, 02 Oct 2019 01:19 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 02 Oct 2019 01:19 PM IST
विज्ञापन
these 4 yoga is helpful for thyroid
Virabhadrasana Yoga - फोटो : सोशल मीडिया

भारत का हर तीसरा व्यक्ति थॉयराइड की बीमारी से जूझ रहा है। खासतौर पर महिलाएं इस बीमारी की ज्यादा शिकार होती हैं। यह बीमारी वजन बढ़ने , ज्वाइंट पेन, डिप्रेशन, हार्ट की बीमारी और हॉर्मोनल बदलाव के कारण होती है। इस बीमारी को खत्म करने के लिए केवल दवाइयां ही नहीं बल्कि कुछ और उपाय भी निकालने होंगे। थॉयराइड की बीमारी को खत्म करने का सबसे अच्छा उपाय योग है। कुछ ऐसे योगासन है जिन्हें करने से थॉयराइड की समस्या कम होती है। आइए जानते हैं कौन-से हैं यह आसन। 

these 4 yoga is helpful for thyroid
- फोटो : social media

उज्जायी प्राणाायाम 

उज्जायी प्राणाायाम को तीन तरीकों से किया जाता है। आप इस प्राणायाम को खड़े होकर, बैठकर और लेटकर कर सकते हैं। इस प्राणायाम को करने के लिए सबसे पहले सीधा खड़े हो जाएं। ध्यान रहे कि आपकी दोनों एड़ियां सटी होनी चाहिए और पंजे फैले होने चाहिए। अब अपनी जीभ को थोड़ा सा बाहर निकाल लें। अब अपनी बाहर निकली जीभ के सहारे अंदर की सांस को बाहर निकाल लें।  अब धीरे-धीरे गहरी सांस लें और ज्यादा देर तक सांस को अंदर रखने की कोशिश करें। अब अपने शरीर को ढ़ीला छोड़े और सांस को धीरे-धीरे बाहर निकाल लें। इस आसन को दिन में सिर्फ एक ही बार करें। ऐसे ही आप इस आसन को बैठ कर भी कर सकते हैं। 

these 4 yoga is helpful for thyroid
- फोटो : social media

सिंहासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले वज्रासन की अवस्था में बैठ जाएं। कोशिश करें कि आपके घुटनों की दूर अधिक हो। इसके बाद अपने दोनों हाथों को घुटने के बीच रख लें। अब अपने दोनों हाथों के सहारे आगे झुके और अपने सर पीछे रखकर अपनी जीभ को बाहर निकाल लें। अब अपनी आंखो का ध्यान अपने माथे के बीच में कर लें । अब नाक से सांस लेना शुरू कर दें। आखिर में आप केवल व्रजासन में बैठ जाएं और पांच मिनट तक सांस लेते और छोड़ते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
these 4 yoga is helpful for thyroid
- फोटो : social media

कपालभाती प्रणायाम
कपालभाती आसन के अनेक फायदे हैं। इस आसन को करने के लिए सिद्धासन, पद्मासन या वज्रासन अवस्था में बैठ जाएं। अब अपनी सांसों को बाहर छोड़ें और अपने पेट को अंदर की तरफ करने के कोशिश करें और फिर ज्यादा से ज्यादा सांस बाहर निकालें। इस आसन को आप रोज़ाना आधे घंटे तक कर सकते हैं। इस आसन को करने से बालों और दांतो के रोग भी दूर होते हैं। 

विज्ञापन
these 4 yoga is helpful for thyroid
- फोटो : social media

ग्रीवा संचालन
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले आप जमीन पर बैठ जाएं। इसके बाद अपने गले को चुस्त कर लें और फिर गोल-गोल घुमाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed