Neck Pain Relief Yoga: आज के डिजिटल दौर में मोबाइल फोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। चाहे दफ्तर का काम हो, ऑनलाइन पढ़ाई, सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग या वीडियो देखना, हम दिन का बड़ा हिस्सा स्क्रीन के सामने बिताते हैं। लेकिन लंबे समय तक गर्दन झुकाकर मोबाइल देखने की आदत धीरे-धीरे एक गंभीर समस्या को जन्म दे रही है, जिसे विशेषज्ञ टेक्स्ट नेक सिंड्रोम कहते हैं।
{"_id":"6a20fa76be25747e290e8ae3","slug":"text-neck-syndrome-yoga-tip-mobile-jyada-chalane-se-neck-pain-ke-liye-yogasan-2026-06-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Neck Pain Relief: मोबाइल ज्यादा चलाने से गर्दन में दर्द? ये 5 योगासन देंगे तुरंत राहत","category":{"title":"Yoga and Health","title_hn":"योग","slug":"yoga-and-health"}}
Neck Pain Relief: मोबाइल ज्यादा चलाने से गर्दन में दर्द? ये 5 योगासन देंगे तुरंत राहत
Thu, 04 Jun 2026 10:35 AM IST
Shivani Awasthi
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shivani Awasthi
Updated Thu, 04 Jun 2026 10:35 AM IST
सार
Text Neck Syndrome: मोबाइल ज्यादा इस्तेमाल करने से गर्दन में दर्द की समस्या बढ़ रही है। भुजंगासन, मार्जरी-व्याघ्रासन, बालासन, ताड़ासन और गर्दन स्ट्रेचिंग जैसे योगासन गर्दन की मांसपेशियों को मजबूत बनाकर दर्द और अकड़न को कम करने में मदद करते हैं। रोजाना 10-15 मिनट योग करने से Neck Pain से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
मोबाइल से गर्दन दर्द हो रही है तो ऐसे पाएं राहत
- फोटो : AI
भुजंगासन
- फोटो : Freepik
भुजंगासन (Cobra Pose)
- भुजंगासन गर्दन, कंधों और रीढ़ की हड्डी को मजबूती प्रदान करता है।
- यह योगासन लंबे समय तक झुकी हुई गर्दन के प्रभाव को कम करने में मदद करता है।
- पेट के बल लेटकर धीरे-धीरे ऊपरी शरीर को ऊपर उठाएं और सामने की ओर देखें।
- 15-20 सेकंड तक इस स्थिति में रहें।
- नियमित अभ्यास गर्दन की अकड़न कम कर सकता है।
कंधे का दर्द (मार्जरीआसन)
- फोटो : Adobe Stock
मार्जरी-व्याघ्रासन (Cat-Cow Pose)
- यह योगासन रीढ़ और गर्दन की लचक बढ़ाने के लिए बेहद प्रभावी माना जाता है।
- सांस लेते हुए पीठ को नीचे झुकाएं और गर्दन ऊपर उठाएं।
- फिर सांस छोड़ते हुए पीठ को गोल करें और ठुड्डी को अंदर की ओर लाएं।
- 8-10 बार दोहराने से गर्दन और पीठ का तनाव कम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
balasana
- फोटो : pexel
बालासन (Child Pose)
- बालासन शरीर को गहरी रिलैक्सेशन प्रदान करता है।
- यह गर्दन और कंधों की मांसपेशियों पर पड़ने वाले दबाव को कम करने में मदद करता है।
- दिनभर मोबाइल इस्तेमाल करने के बाद बालासन करने से तनाव और थकान में राहत महसूस होती है।
विज्ञापन
ताड़ासन
- फोटो : Adobe
ताड़ासन (Mountain Pose)
- ताड़ासन शरीर की मुद्रा सुधारने के लिए सबसे सरल और प्रभावी योगासन है।
- यह रीढ़ को सीधा रखता है और गर्दन पर अनावश्यक दबाव को कम करता है।
- यदि आपकी गर्दन मोबाइल देखने की वजह से आगे की ओर झुकने लगी है तो ताड़ासन का नियमित अभ्यास फायदेमंद हो सकता है।