Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व सीओपीडी दिवस: लगातार खांसी और सांस फूलना हो सकता है COPD का संकेत, जानें बीमारी के शुरुआती लक्षण

Wed, 18 Nov 2026 10:17 AM IST
श्रुति गौड़ हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 18 Nov 2026 10:17 AM IST
सार

World COPD Day 2026: इस लेख में जानें कि COPD (Chronic Obstructive Pulmonary Disease) क्या है और यह बीमारी फेफड़ों को कैसे प्रभावित करती है। 

विज्ञापन
World COPD Day 2026 Early Warning Signs You Should Never Ignore
विश्व सीओपीडी दिवस - फोटो : AI
World COPD Day 2026: आजकल बदलती जीवनशैली, बढ़ता वायु प्रदूषण और धूम्रपान जैसी आदतें फेफड़ों की सेहत को बुरी तरह प्रभावित कर रही हैं। इन्हीं कारणों से क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) का खतरा भी बढ़ रहा है। यह फेफड़ों से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है, जिसमें सांस लेने और छोड़ने में परेशानी होने लगती है। 


शुरुआत में लोग लगातार खांसी, बलगम बनने और थोड़ा चलने या सीढ़ियां चढ़ने पर सांस फूलने जैसी समस्याओं को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन ये सीओपीडी के शुरुआती संकेत हो सकते हैं।

विश्व सीओपीडी दिवस के मौके पर इस बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना बेहद जरूरी है, ताकि लोग समय रहते इसके लक्षणों को पहचान सकें और इलाज शुरू करा सकें। आइए जानते हैं सीओपीडी क्या है, इसके शुरुआती लक्षण कौन-से हैं, किन लोगों को इसका ज्यादा खतरा रहता है और इससे बचाव के लिए क्या करना चाहिए।

 
Trending Videos
World COPD Day 2026 Early Warning Signs You Should Never Ignore
सीओपीडी से बचाव और नियंत्रण के लिए क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
 सीओपीडी क्या है?

सीओपीडी यानी क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज फेफड़ों की एक दीर्घकालिक बीमारी है। इसमें फेफड़ों की वायुमार्ग नलियां संकरी हो जाती हैं या उनमें सूजन आ जाती है, जिससे हवा का अंदर और बाहर जाना मुश्किल हो सकता है।

 
World COPD Day 2026 Early Warning Signs You Should Never Ignore
सीओपीडी से बचाव और नियंत्रण के लिए क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
सीओपीडी के शुरुआती लक्षण क्या हैं?

सीओपीडी की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि इसके शुरुआती लक्षण धीरे-धीरे सामने आते हैं। कई लोग इन्हें उम्र बढ़ने, कमजोरी या सामान्य खांसी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। इसके प्रमुख लक्षण इस प्रकार हैं।

1. लगातार खांसी होना

अगर आपको लंबे समय से खांसी आ रही है और दवाइयों के बाद भी आराम नहीं मिल रहा है, तो इसे नजरअंदाज न करें। लगातार खांसी सीओपीडी का शुरुआती संकेत हो सकती है। खासकर सुबह के समय खांसी ज्यादा आना और इसके साथ बलगम निकलना ध्यान देने वाली बात है।

2. सांस फूलना

सीओपीडी का सबसे आम लक्षण सांस लेने में परेशानी होना है। शुरुआत में व्यक्ति को तेज चलने, सीढ़ियां चढ़ने या व्यायाम करने पर सांस फूलने लगती है। बीमारी बढ़ने पर सामान्य गतिविधियों के दौरान भी सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।

 3. बार-बार बलगम बनना

अगर आपको अक्सर खांसी के साथ बलगम निकलता है, तो यह भी सीओपीडी का संकेत हो सकता है। फेफड़ों में बलगम जमा होने के कारण सांस लेने में परेशानी बढ़ सकती है।

 4. सीने में जकड़न महसूस होना

सीओपीडी से पीड़ित लोगों को कई बार सीने में भारीपन या जकड़न महसूस होती है। इसके साथ सांस लेते समय घरघराहट की आवाज भी आ सकती है।

 5. बार-बार सांस संबंधी संक्रमण होना

अगर आपको बार-बार ब्रोंकाइटिस, निमोनिया या अन्य श्वसन संक्रमण हो रहे हैं, तो फेफड़ों की सेहत की जांच कराना जरूरी है। सीओपीडी में फेफड़ों के संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।

 6. थकान और कमजोरी महसूस होना

फेफड़ों की कार्यक्षमता प्रभावित होने के कारण शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में व्यक्ति को रोजमर्रा के काम करने पर भी थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
World COPD Day 2026 Early Warning Signs You Should Never Ignore
सीओपीडी से बचाव और नियंत्रण के लिए क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
सीओपीडी होने के प्रमुख कारण क्या हैं?

सीओपीडी होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इनमें सबसे प्रमुख निम्नलिखित हैं:
  • धूम्रपान: लंबे समय तक सिगरेट और बीड़ी पीने से फेफड़ों को नुकसान पहुंच सकता है।
  •  वायु प्रदूषण: प्रदूषित हवा में मौजूद महीन कण और जहरीली गैसें फेफड़ों को प्रभावित कर सकती हैं।
  • धूल और रसायन: कारखानों, निर्माण स्थलों और खदानों में काम करने वाले लोगों को लंबे समय तक धूल और रसायनों के संपर्क में रहने से खतरा हो सकता है।
  • घर के अंदर का धुआं: लकड़ी, कोयले और उपले जैसे ईंधन से निकलने वाला धुआं भी सीओपीडी का जोखिम बढ़ा सकता है।
  •  आनुवंशिक कारण: कुछ लोगों में अल्फा-1 एंटीट्रिप्सिन की कमी के कारण भी सीओपीडी हो सकता है।

 
विज्ञापन
World COPD Day 2026 Early Warning Signs You Should Never Ignore
सीओपीडी से बचाव और नियंत्रण के लिए क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
सीओपीडी से बचाव और नियंत्रण के लिए क्या करें?

सीओपीडी को पूरी तरह ठीक करने का फिलहाल कोई इलाज नहीं है, लेकिन सही समय पर पहचान और उपचार से इसके लक्षणों को नियंत्रित किया जा सकता है।
  • धूम्रपान और तंबाकू का सेवन पूरी तरह बंद करें।
  • प्रदूषित हवा और धूल-धुएं से बचें।
  •  डॉक्टर की सलाह से नियमित दवाइयों और इनहेलर का इस्तेमाल करें।
  • डॉक्टर की सलाह के अनुसार फ्लू और निमोनिया से बचाव के टीके लगवाएं।
  • अपनी क्षमता के अनुसार नियमित शारीरिक गतिविधियां करें।
  •  डॉक्टर की सलाह से फेफड़ों के पुनर्वास कार्यक्रम (पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन) को अपनाएं।

-------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed