फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Video: शिल्पा शेट्टी की तरह 15 मिनट समय निकालें और लॉकडाउन के दौरान ऐसे रखें खुद को फिट

Wed, 15 Apr 2020 05:31 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 15 Apr 2020 05:31 AM IST
विज्ञापन
Shilpa Shetty Fitness tips Surya namaskar at home during lockdown
शिल्पा सेट्टी - फोटो : Instagram

कोविड 19 महामारी पर लगाम लगाने के लिए देश में लॉकडाउन का दूसरा चरण शुरू हो गया है। पहले चरण में 21 दिन का लॉकडाउन लगाया गया था, जो 14 अप्रैल को खत्म होना था। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच जनहित में इसे बढ़ाकर तीन मई तक कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में लोगों से स्वास्थ्य पर ध्यान देने की अपील की है। इस 'लॉकडाउन पीरियड' में अगर अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दिया जाए तो हम बीमार पड़ सकते हैं। स्वस्थ रहने के लिए खानपान के साथ ही योग, ध्यान, व्यायाम करना भी जरूरी है। लॉकडाउन में टीवी, सिनेमा से लेकर खेल जगत के सेलिब्रेटी इन दिनों टाइमपास करने से लेकर सेहत के लिए फायदेमंद टिप्स देते नजर आ रहे हैं। अपनी फिटनेस के लिए लोकप्रियता बटोरने वाली शिल्पा सेट्टी भी कुछ ऐसा ही कर रही हैं।

Shilpa Shetty Fitness tips Surya namaskar at home during lockdown
शिल्पा सेट्टी - फोटो : Instagram

दरअसल शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर सूर्य नमस्कार की पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि किस तरह खुद के लिए 15 मिनट समय निकाल कर आप अपनी सेहत का ध्यान रख सकते हैं। शिल्पा ने अपनी इस वीडियो में सूर्य नमस्कार कर के दिखाया है। सूर्य नमस्कार में 12 मुद्राएं होती हैं। लेकिन अपने योगा वीडियो पोस्ट करने के लिए लोकप्रिय शिल्पा ने सूर्य नमस्कार में कुछ बदलाव किए हैं। 

देखिए वीडियो: 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Being indoors for days on end can lead to the body stiffening up. One of the best ways to give your body the much-needed flexibility and toning, is through a few rounds of Surya Namaskaras . It’s a complete workout. To make it even more beneficial, I added a few variations. You can try it out too (if your body has no injuries and permits). It helps increase shoulder-&-core strength while improving back flexibility, stamina, and endurance. This one’s also a high calorie-burning variation, so performing about 8 to 16 repetitions every alternate day will also help reduce fat and increase metabolism too. Today, I’m grateful for the ability to share whatever knowledge I have with millions of people around the globe. Please do take care of your health and your families too. Stay indoors, stay safe. . @sairajyoga . . . . . #MondayMotivation #20DaysOfGratefulness #Day18 #SwasthRahoMastRaho #GetFit2020 #FitIndia #FitIndiaMovement #yoga #yogisofinstagram #SuryaNamaskara #stayhome #staysafe

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

Shilpa Shetty Fitness tips Surya namaskar at home during lockdown
शिल्पा सेट्टी - फोटो : Instagram

सूर्य नमस्कार के लाभ:

  • सूर्य नमस्कार करना हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है।
  • यह हमारे हृदय के लिए भी बहुत ही फायदेमंद है
  • सूर्य नमस्कार करने से हमारी मांसपेशियां मजबूत होती है। 
  • हमारी मांसपेशियों को स्ट्रेच और टोन करने में सहायक है।
  • यह हमारी नर्वस सिस्टम का ख्याल रखता है। 
  • मोटापा घटाने या वजन कम करने में सहायक है।
  • सूर्य नमस्कार करने से हमारी इम्यूनिटी मजबूत होती है।
  • यह हमारे मस्तिष्क के लिए भी फायदेमंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shetty Fitness tips Surya namaskar at home during lockdown
शिल्पा सेट्टी - फोटो : Instagram

सूर्य नमस्कार कब करें?
सूर्य नमस्कार भी सुबह-सुबह खाली पेट करना श्रेयस्कर होता है। सूर्य नमस्कार शरीर और मस्तिष्क को सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है। लॉकडाउन में तो आपके पास समय की कमी नहीं होगी। तो अपने लिए सुबह के 15 मिनट निकालिए और सूर्य नमस्कार करना शुरू कीजिए। 

यहां जानिए: 12 चरणों में कैसे करें सूर्य नमस्कार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed