कोविड 19 महामारी पर लगाम लगाने के लिए देश में लॉकडाउन का दूसरा चरण शुरू हो गया है। पहले चरण में 21 दिन का लॉकडाउन लगाया गया था, जो 14 अप्रैल को खत्म होना था। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच जनहित में इसे बढ़ाकर तीन मई तक कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में लोगों से स्वास्थ्य पर ध्यान देने की अपील की है। इस 'लॉकडाउन पीरियड' में अगर अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दिया जाए तो हम बीमार पड़ सकते हैं। स्वस्थ रहने के लिए खानपान के साथ ही योग, ध्यान, व्यायाम करना भी जरूरी है। लॉकडाउन में टीवी, सिनेमा से लेकर खेल जगत के सेलिब्रेटी इन दिनों टाइमपास करने से लेकर सेहत के लिए फायदेमंद टिप्स देते नजर आ रहे हैं। अपनी फिटनेस के लिए लोकप्रियता बटोरने वाली शिल्पा सेट्टी भी कुछ ऐसा ही कर रही हैं।
Video: शिल्पा शेट्टी की तरह 15 मिनट समय निकालें और लॉकडाउन के दौरान ऐसे रखें खुद को फिट
दरअसल शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर सूर्य नमस्कार की पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि किस तरह खुद के लिए 15 मिनट समय निकाल कर आप अपनी सेहत का ध्यान रख सकते हैं। शिल्पा ने अपनी इस वीडियो में सूर्य नमस्कार कर के दिखाया है। सूर्य नमस्कार में 12 मुद्राएं होती हैं। लेकिन अपने योगा वीडियो पोस्ट करने के लिए लोकप्रिय शिल्पा ने सूर्य नमस्कार में कुछ बदलाव किए हैं।
देखिए वीडियो:
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on
सूर्य नमस्कार के लाभ:
- सूर्य नमस्कार करना हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है।
- यह हमारे हृदय के लिए भी बहुत ही फायदेमंद है
- सूर्य नमस्कार करने से हमारी मांसपेशियां मजबूत होती है।
- हमारी मांसपेशियों को स्ट्रेच और टोन करने में सहायक है।
- यह हमारी नर्वस सिस्टम का ख्याल रखता है।
- मोटापा घटाने या वजन कम करने में सहायक है।
- सूर्य नमस्कार करने से हमारी इम्यूनिटी मजबूत होती है।
- यह हमारे मस्तिष्क के लिए भी फायदेमंद हैं।
सूर्य नमस्कार कब करें?
सूर्य नमस्कार भी सुबह-सुबह खाली पेट करना श्रेयस्कर होता है। सूर्य नमस्कार शरीर और मस्तिष्क को सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है। लॉकडाउन में तो आपके पास समय की कमी नहीं होगी। तो अपने लिए सुबह के 15 मिनट निकालिए और सूर्य नमस्कार करना शुरू कीजिए।