फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाहती हैं नॉर्मल डिलीवरी हो तो प्रेग्नेंसी में जरूर करें ये 3 योगासन

Sun, 18 Aug 2019 05:17 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Sun, 18 Aug 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
Pregnant Women: Yoga Asanas For Normal Delivery
pregnancy yoga

आज के समय में बहुत कम ही नॉर्मल डिलीवरी के बारे में सुनने को मिलता है। इसके पीछे कई कारण हैं जैसे बदलता लाइफस्टाइल, गलत खानपान की आदते आदि। आज ज्यादातर केस में ऑपरेशन कर डिलीवरी की जा रही है। इसमें महिलाओं को ज्यादा परेशानी होती हैं और उन्हें रिकवर होने में भी काफी समय लग जाता है।



अगर आप नॉर्मल डिलीवरी चाहती हैं तो आप डॉक्टरों की देखरेख में योगा का सहारा ले सकती हैं। योगा के कई आसन नार्मल डिलीवरी के चांसेस बढ़ाता है। इसके साथ ही प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली समस्याओं से भी काफी हद तक बचाता है। 

Pregnant Women: Yoga Asanas For Normal Delivery
vakrasan - फोटो : social media

वक्रासन
इसके लिए किसी खुली जगह पर मैट बिछाकर दोनों पैरों को सामने फैलाकर बैठे। सीधे जमीन पर बैठ जाएं और दोनों पैर आगे की तरफ करें। एक बार में एक पैर उठाएं और मोड़े। जिस तरफ का पैर उठाएं उसके दूसरे तरह के हाथ को पीछे की तरफ लेकर जाएं। इसके बाद दूसरा हाथ ऊपर उठाकर पीछे की तरफ ले जाएं और इस मुद्रा में कम से कम 2 से 3 मिनट बैठें। इसके बाद गहरी सांस लें।

Pregnant Women: Yoga Asanas For Normal Delivery
butterfly aasan

बटरफ्लाई पोज
बटर फ्लाई पोज यानी तितली आसन करने के लिए सबसे पहले मैट पर बैठे। दोनों घुटनों को इस तरह मोड़े कि आपके पैरों के तलवे आपस में जुड़ जाएं। करीब 3 मिनट तक इस आसन को करें और जोर-जोर से सांस लेते रहें। इस बात का ध्यान रखें आपके हाथ और कमर पूरी तरह से सीधे होने चाहिए। तितली के पंखों की तरह दोनों पैरों को ऊपर नीचे हिलाना शुरू करें। धीरे धीरे गति बढ़ाएं। साँस लेते रहें। इस आसन को नियमित करने से प्रसव में आसानी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pregnant Women: Yoga Asanas For Normal Delivery
konasan
कोणासन
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद पैरों में कूल्हे के चौड़ाई जितनी दूरी बना लें। अब गहरी सांस लेते हुए अपने बाएं हाथ को इस तरह ऊपर उठाये की आपकी उंगलियां छत की दिशा में रहें। अब सांस छोड़ते हुए रीढ़ की हड्डी को झुकाते हुए अपनी दाहिनी ओर झुके। अब अपने श्रोणि को बाईं तरफ लेकर जाएं और थोड़ा झुके। इस दौरान अपने बायें हाथ को ऊपर की ओर तना हुआ रखे। इस दौरान कोहनियों को सीधा रखें। अब आप सांस भरते हुए अपने शरीर को सीधा करें और फिर सांस को छोड़ते हुए अपने बायें हाथ को नीचे लाए ।
विज्ञापन
Pregnant Women: Yoga Asanas For Normal Delivery
yoga for pregnant women

गर्भावस्था में कसरत करते समय इन बातों का रखें खास ख्याल
-योग करते समय ढीले और आरामदेह कपड़े पहने
-जहां योग करें उस जगह का वातावरण न ज्यादा ठंडा हो न गर्म
-जिस योगासन को करने में तकलीफ हो उसे न करें
-योग किसी विशेषज्ञ की देखरेख में ही करें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed