गर्भावस्था हर महिला के जीवन का एक खास और संवेदनशील समय होता है। इस दौरान शरीर और मन दोनों में कई बदलाव आते हैं। ज्यादातर महिलाएं चाहती हैं कि उनकी डिलीवरी नॉर्मल हो, ताकि रिकवरी जल्दी हो और शरीर पर कम असर पड़े। ऐसे में नियमित और सही तरीके से किया गया योगाभ्यास काफी मददगार साबित हो सकता है। योग न सिर्फ शरीर को मजबूत बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव भी कम करता है और प्रसव प्रक्रिया को सहज बनाने में मदद करता है।
{"_id":"698eadbeda20e015480b9200","slug":"pregnancy-yoga-tips-for-normal-delivery-ke-liye-yogasan-in-hindi-2026-02-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Yoga For Normal Delivery: नॉर्मल डिलीवरी के लिए महिलाएं आज से ही शुरू करें ये 5 योगासन","category":{"title":"Yoga and Health","title_hn":"योग","slug":"yoga-and-health"}}
Yoga For Normal Delivery: नॉर्मल डिलीवरी के लिए महिलाएं आज से ही शुरू करें ये 5 योगासन
Fri, 13 Feb 2026 10:39 AM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Fri, 13 Feb 2026 10:39 AM IST
सार
Yoga For Normal Delivery : गर्भवती अगर सी सेक्शन की जगह नाॅर्मल डिलीवरी चाहती हैं तो उन्हें कुछ योगासनों का अभ्यास नियमित करना चाहिए। डाॅक्टर की सलाह और विशेषज्ञ की देखरेख में इन आसनों का अभ्यास करें।
विज्ञापन
गर्भवती के लिए योग
- फोटो : FreePik
बटरफ्लाई पोज
- फोटो : Freepik.com
तितली आसन
कैसे करें
-
जमीन पर बैठें और दोनों पैरों के तलवों को आपस में मिलाएं।
-
हाथों से पैरों को पकड़ें और घुटनों को धीरे-धीरे ऊपर-नीचे करें।
फायदे:
-
पेल्विक मसल्स मजबूत होती हैं।
-
हिप्स लचीले बनते हैं।
-
नॉर्मल डिलीवरी की संभावना बढ़ती है।
कंधे का दर्द (मार्जरीआसन)
- फोटो : Adobe Stock
मार्जरी आसन
कैसे करें
-
चारों हाथ-पैरों के बल आ जाएं।
-
सांस लेते हुए पेट नीचे और सिर ऊपर उठाएं।
-
सांस छोड़ते हुए पीठ को ऊपर की ओर गोल करें।
फायदे
-
रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है
-
कमर दर्द में राहत
-
बेबी की सही पोजिशन में मदद
विज्ञापन
विज्ञापन
मलासन
- फोटो : Adobe
मलासन
कैसे करें:
-
पैरों को थोड़ा फैलाकर स्क्वाट पोजिशन में बैठें।
-
हाथों को नमस्कार मुद्रा में जोड़ें।
फायदे:
-
पेल्विक एरिया खुलता है
-
लेबर पेन को सहने की क्षमता बढ़ती है
-
डिलीवरी आसान बनाने में मदद
विज्ञापन
Vajrasana
- फोटो : pexel
वज्रासन
कैसे करें
-
घुटनों के बल बैठें और एड़ियों पर बैठ जाएं।
-
पीठ सीधी रखें और सामान्य सांस लें।
फायदे
-
पाचन बेहतर होता है
-
शरीर को रिलैक्स करता है
-
मानसिक शांति मिलती है।