फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किडनी में स्टोन से परेशान हैं तो अपनाएं ये 5 नुस्खे, दवाइयों से ज्यादा असरदार, जानिए कैसे

Sun, 17 Jun 2018 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 17 Jun 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
pgi chandigarh experts tips to remove stone from kidney, home remedies
kidney stone
किडनी में स्टोन से परेशान हैं तो 'रामबाण' जैसे ये नुस्खे अपना लीजिए, फायदे में रहेंगे। भूलकर भी एक चीज न पीना, वरना पछताएंगे। किडनी में स्टोन होना अब आम बीमारी है। बच्चों से लेकर युवाओं में यह बीमारी देखी जा रही है।
pgi chandigarh experts tips to remove stone from kidney, home remedies
kidney stone
अनदेखी करने पर किडनी डैमेज हो सकती है या किडनी में कैंसर होने के खतरे बढ़ जाते हैं। गर्मियों के दिनों में इसके मामले बढ़ जाते हैं। गर्मी में पसीना निकलने की वजह से शरीर में पानी की मात्रा कम होने लगती है। लोग पानी भी कम पीते हैं। इससे स्टोन बनने की संभावना बढ़ जाती है। हालांकि यूरोलॉजिस्ट मानते हैं कि स्टोन के सिर्फ एक कारण नहीं बल्कि कई वजहें हो सकती हैं।
 
pgi chandigarh experts tips to remove stone from kidney, home remedies
kidney stone
इस वजह से होता है किडनी स्टोन
पसीना निकलने पर पानी कम पीना। गर्म वातावरण में ज्यादा रहना। नमक, रेड मीट, कैल्शियम और विटामिन डी की डाइट ज्यादा लेना। लगातार नॉनवेज, पालक या काजू खाना। रोजाना छह से आठ कप चाय पीना। शरीर में यूरिक एसिड या ऑक्ज्लेट रसायन की मात्रा ज्यादा होना। परिवार के किसी सदस्य को बार-बार स्टोन होना। दूषित पानी के पीने से भी।
विज्ञापन
विज्ञापन
pgi chandigarh experts tips to remove stone from kidney, home remedies
kidney stone
पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द उठता है
यूरिनरी ट्रैक में स्टोन जब रुकावट पैदा करता है तो इससे ट्रैक फैल जाती है और खिंचाव के कारण मांसपेशियों में ऐंठन होती है। इससे पेट के निचले हिस्से और किडनी में तेज दर्द शुरू होता है। कई बार रुकावट होने से किडनी काम करना बंद कर देती है। बहुत दिनों तक दर्द की अनदेखी करने से किडनी पर भार बढ़ता है और वह डैमेज होने लगती। कई बार स्टोन की वजह से यूरिन में ब्लड आना, बार-बार आना, दुर्गंध आना, बुखार, कंपकंपी और उल्टी आना भी इसका एक लक्षण होता है।
विज्ञापन
pgi chandigarh experts tips to remove stone from kidney, home remedies
kidney stone
बचाव के लिए क्या करें
पानी इतना पीए कि रोजाना दो लीटर यूरिन निकले। कैल्शियम वाले पदार्थ का संतुलित आहार लें। अति न करें। नमक, काजू, पालक और चाय की मात्रा कम से कम लें। स्टोन हो चुका है तो समय-समय पर एक्सरे और अल्ट्रासाउंड करवाते रहें। 70-80 उम्र के लोगों को ज्यादा प्लेन पानी न पिलाएं। इससे सोडियम ज्यादा निकलता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed