Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: इम्यून सिस्टम को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाती हैं ये आदतें, ज्यादातर लोग करते हैं रोजाना ये गलतियां

Sun, 15 Nov 2026 10:01 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 15 Nov 2026 10:01 PM IST
सार

मजबूत इम्युनिटी शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने में अहम भूमिका निभाती है। लेकिन नींद की कमी, जंक फूड, शारीरिक निष्क्रियता, शराब-धूम्रपान जैसी आदतें प्रतिरक्षा प्रणाली को प्रभावित कर सकती हैं। जानिए कौन-सी रोजमर्रा की गलतियां आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर कर सकती हैं?

विज्ञापन
Is Your Lifestyle Affecting Your Immunity From Poor Sleep to Smoking know risk factors
इम्युनिटी कैसे मजबूत करें? - फोटो : Amarujala.com/AI

शरीर को बीमारियों और संक्रमण से बचाए रखने के लिए इम्युनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत रहना बहुत जरूरी है। हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली बैक्टीरिया, वायरस और दूसरे हानिकारक रोगाणुओं से मुकाबला करके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करती है। श्वेत रक्त कोशिकाएं, एंटीबॉडी और लिम्फ नोड्स जैसे कई घटक मिलकर मजबूत इम्यून सिस्टम बनाते हैं। हालांकि जब यह प्रणाली कमजोर पड़ने लगती है, तो शरीर में संक्रमण होने और उसके गंभीर रूप लेने का खतरा बढ़ जाता है।



मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों में गंभीर संक्रमण का जोखिम अधिक देखा जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, सिर्फ खान-पान ही नहीं, बल्कि हमारी रोजमर्रा की आदतें भी इम्युनिटी को प्रभावित करती हैं। नींद से लेकर शारीरिक गतिविधियों तक, कई ऐसी चीजें हैं जो धीरे-धीरे शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को कमजोर कर सकती हैं।

अगर आप भी बार-बार बीमार पड़ रहे हैं और इम्युनिटी कमजोर होने का शक है तो आज से ही इन आदतों में सुधार के लिए काम करना शुरू कर दें।

Trending Videos
Is Your Lifestyle Affecting Your Immunity From Poor Sleep to Smoking know risk factors
इम्युनिटी मजबूत होना जरूरी - फोटो : Adobe stock photos

कैसे काम करती है इम्युनिटी?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली कई कोशिकाओं और प्रोटीन से मिलकर बनी होती है। इसमें सफेद रक्त कोशिकाएं, एंटीबॉडीज और लिम्फ नोड्स महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।जब कोई वायरस या बैक्टीरिया शरीर में प्रवेश करता है, तो इम्यून सिस्टम उसे पहचानने की कोशिश करता है और उसके खिलाफ प्रतिक्रिया शुरू करता है। सफेद रक्त कोशिकाएं रोगाणुओं पर हमला करके उन्हें नष्ट करने में मदद करती हैं। एंटीबॉडीज भी संक्रमण पैदा करने वाले तत्वों को पहचानने और निष्क्रिय करने में भूमिका निभाती हैं।

मसलन ये शरीर का ऐसा डिफेंस सिस्टम है जिसमें कोई भी दिक्कत आई तो सेहत के लिए बड़ा खतरा हो सकता है।

Is Your Lifestyle Affecting Your Immunity From Poor Sleep to Smoking know risk factors
नींद की कमी से खतरा - फोटो : Freepik.com

नींद पूरी न होने से कैसे कमजोर हो जाती है इम्युनिटी?

रात में पर्याप्त नींद नहीं लेना इम्युनिटी पर असर डाल सकता है। साल 2019 में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, रोजाना 7-8 घंटे की नींद इम्यून सेल्स यानी टी-सेल्स के सामान्य कामकाज के लिए जरूरी है। नींद की कमी से स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल का स्तर बढ़ सकता है, जिससे प्रतिरक्षा प्रणाली प्रभावित होती है।

नींद के दौरान शरीर साइटोकाइन्स नामक प्रोटीन बनाता है। ये प्रोटीन संक्रमण और सूजन के खिलाफ इम्यून सिस्टम की प्रतिक्रिया में मदद करते हैं। नींद पूरी न होने से इनका संतुलन प्रभावित हो सकता है, जिससे शरीर की संक्रमण से लड़ने की क्षमता कमजोर पड़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Is Your Lifestyle Affecting Your Immunity From Poor Sleep to Smoking know risk factors
जंक फूड्स के नुकसान - फोटो : Adobe Stock Photos

जंक फूड और ज्यादा चीनी खाने से नुकसान
 

  • प्रोसेस्ड और जंक फूड के अलावा अधिक चीनी वाली चीजें खाने से शरीर में इन्फ्लेमेशन बढ़ सकती है। भोजन में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की कमी भी इम्यून सिस्टम की कार्यक्षमता को प्रभावित करती है। इसलिए डाइट में फल, सब्जियां और पौष्टिक खाद्य पदार्थ शामिल करना जरूरी है।


दिनभर बैठे रहना नुकसानदायक
 

  • दिनभर बैठे रहना और व्यायाम न करना भी प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ब्रिटिश जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, नियमित शारीरिक गतिविधियां इम्यून सेल्स को सक्रिय रखने में मदद करती हैं। रोजाना करीब 30 मिनट वॉकिंग, योग या दूसरे व्यायाम करें।
विज्ञापन
Is Your Lifestyle Affecting Your Immunity From Poor Sleep to Smoking know risk factors
धूम्रपान के नुकसान - फोटो : Freepik.com

शराब और धूम्रपान सेहत का दुश्मन

शराब का ज्यादा सेवन प्रतिरक्षा प्रणाली को प्रभावित कर सकता है। इससे शरीर की संक्रमण से लड़ने की क्षमता घटने और इम्यून सेल्स के सामान्य कामकाज में बाधा आने का खतरा रहता है।

इसी तरह सिगरेट और तंबाकू का सेवन शरीर की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को कमजोर कर सकता है। इससे व्हाइट ब्लड सेल्स के कामकाज और संक्रमण से लड़ने की क्षमता पर असर पड़ता है। अच्छी इम्युनिटी के लिए धूम्रपान से पूरी तरह दूरी बनाना जरूरी है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed