नया साल बच्चों की सेहत और आदतों को सही दिशा देने का सबसे सही समय होता है। आज के दौर में मोबाइल, ऑनलाइन क्लास और स्क्रीन टाइम ने बच्चों के शरीर और मन दोनों को थका दिया है। ऐसे में अगर 1 जनवरी से बच्चों को योग की आदत लग जाए, तो यह उनको जीवनभर के स्वस्थ और सफल बनाने में असरदार हो सकता है। योग बच्चों के लिए मात्र व्यायाम नहीं, अनुशासन, एकाग्रता और आत्मविश्वास सिखाने की भारतीय परंपरा है।
New Year 2026 Yoga For Children: 1 जनवरी से बच्चों को ये योगासन कराएं, पूरे साल रहेंगे स्वस्थ
New Year 2026 Yoga For Kids: योग बच्चों को संतुलन सिखाता है। योग शरीर और मन से बच्चे को मजबूत बनाते हैं।अगर 1 जनवरी से योग की शुरुआत कर दी जाए, तो पूरा साल सेहत के नाम हो जाता है।
ताड़ासन
ताड़ासन सही हाइट और पोस्चर के लिए अच्छा आसन है। यह बच्चों की लंबाई और शरीर के संतुलन के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके अभ्यास से रीढ़ सीधी रहती है। पोस्चर सुधरता है और शरीर में लचीलापन बढ़ता है।
वृक्षासन
यह आसन बच्चों को मानसिक संतुलन सिखाता है। वृक्षासन एकाग्रता और बैलेंस बढ़ाने वाला आसन है। अगर बच्चा रोज इस आसन का अभ्यास करता है तो उसका फोकस बढ़ता है। आत्मविश्वास मजबूत होता है और घुटनों व पैरों में मजबूती आती है।
भुजंगासन
यह आसन इम्यूनिटी और पाचन को दुरुस्त रखने में असरदार है। इसका अभ्यास बच्चों के पाचन तंत्र को सक्रिय करता है। इम्यून सिस्टम मजबूत बनाने के साथ ही पेट संबंधी समस्याओं में राहत देता है और फेफड़ों की क्षमता बढ़ाता है।
बालासन
नोट: यह लेख योग गुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।
पढ़ाई के दबाव में बच्चों के लिए यह आसन बेहद जरूरी है।यह तनाव और थकान दूर करने में मदद करता है। इसके अभ्यास से दिमाग शांत रहता है। नींद बेहतर होती है और चिंता व बेचैनी कम होती है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।