फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mother's Day 2024: प्रसव के बाद हो सकती हैं कई स्वास्थ्य समस्याएं, बचाव के लिए नई मां को करने चाहिए ये योगासन

Sun, 12 May 2024 08:56 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 12 May 2024 08:56 AM IST
सार

योग से शरीर टोन होने के साथ ही मन स्थिर व तनाव कम होने लगता है। वहीं कोर स्ट्रेंथ को रिकवर करने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं कि नई मां को यानी प्रसव के बाद महिला को किन योगासनों का अभ्यास करना चाहिए।

विज्ञापन
Mother's Day 2024 postpartum Yoga For New Mom After Delivery Or Child Birth To Weight Loss And Core Strength
नई मां के लिए योग - फोटो : istock

Yoga For New Mom After Delivery: मां बनना एक अद्भुत अहसास है लेकिन 9 महीने और प्रसव के बाद शिशु को अपनी गोद में लेने वाली महिला के लिए इस अनुभव के साथ ही कई स्वास्थ्य समस्याओं का अनुभव भी हो सकता है।  प्रसव के बाद महिलाओं को कई स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं होती हैं, जैसे पोस्ट पार्टम डिप्रेशन, बालों का झड़ना, पाइल्स, वजन बढ़ना, स्तनों में सूजन व दर्द, पेशाब करने में समस्या और सी सेक्शन के बाद पेल्विस का कमजोर होना। अधिकतर महिलाएं शिशु को जन्म देने के बाद खुद पर ध्यान नहीं दे पाती, जिससे उनके शरीर का शेप भी बिगड़ सकता है।



ऐसे में नार्मल डिलीवरी हो या सी सेक्शन से शिशु का जन्म हुआ हो, प्रसव के बाद महिलाओं को संतुलित आहार व योग के जरिए अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए सक्रिय रहना चाहिए। योग से शरीर टोन होने के साथ ही मन स्थिर व तनाव कम होने लगता है। वहीं कोर स्ट्रेंथ को रिकवर करने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं कि नई मां को यानी प्रसव के बाद महिला को किन योगासनों का अभ्यास करना चाहिए।
 

Mother's Day 2024 postpartum Yoga For New Mom After Delivery Or Child Birth To Weight Loss And Core Strength
bhujangasana - फोटो : istock

भुजंगासन

सी सेक्शन डिलीवरी के बाद कोर को मजबूत बनाने के लिए नई मां को भुजंगासन का अभ्यास करना चाहिए। यह आसन रीढ़, बट की मांसपेशियों, छाती, पेट, कंधों और फेफड़ों को मजबूत करता है। पेट की चर्बी कम करने के साथ ही तनाव को दूर करने में सहायक है। साथ ही कंधे, पेट और छाती की मांसपेशियों को टोन करता है।

Mother's Day 2024 postpartum Yoga For New Mom After Delivery Or Child Birth To Weight Loss And Core Strength
मार्जरी आसन - फोटो : Istock

कैट काऊ पोज

प्रसव के बाद वजन को कंट्रोल में रखने के लिए कैट काऊ पोज या मार्जरी आसन का अभ्यास कर सकते हैं। इस आसन से रीढ़ की हड्डी में लचीलापन आता है और शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mother's Day 2024 postpartum Yoga For New Mom After Delivery Or Child Birth To Weight Loss And Core Strength
balasana - फोटो : istock

बालासन

बच्चे के जन्म के बाद नई मां का वजन बढ़ने के साथ ही मांसपेशियों में दर्द, कमर दर्द की समस्या हो सकती है। मसल्स को रिलैक्स करने और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार लाने के लिए बालासन का अभ्यास असरदार है। इस आसन से दर्द व तकलीफ में आराम मिलता है और नींद भी अच्छी आती है।

विज्ञापन
Mother's Day 2024 postpartum Yoga For New Mom After Delivery Or Child Birth To Weight Loss And Core Strength
exercise, yoga - फोटो : istock

नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed