{"_id":"5b31fd9f4f1c1b8c278b7c93","slug":"monsoon-common-mistakes-which-you-should-avoid-in-this-season","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बारिश के मौसम में जरूर बरतें ये सावधानियां, तभी बन पाएगा आपके लिए ये 'हैप्पी मानसून'","category":{"title":"Yoga and Health ","title_hn":"योग","slug":"yoga-and-health"}}
बारिश के मौसम में जरूर बरतें ये सावधानियां, तभी बन पाएगा आपके लिए ये 'हैप्पी मानसून'
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 26 Jun 2018 04:34 PM IST
विज्ञापन
रिमझिम फुहारों का मौसम जल्द ही शुरू होने वाला है बावजूद इसके गर्मी और उमस के तेवर अभी तक कम नहीं हुए हैं।ऐसे में गर्मी और बारिश का यह मिला-जुला मौसम सेहत के लिहाज से बहुत ही संवेदनशील होता है।आपकी थोड़ी सी लापरवाही आपकी सेहत पर काफी भारी पड़ सकती है। ऐसे में ये सावधानियां अपनाने से आप भी इस मानसून को आप हैप्पी और सुरक्षित बना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...
सर्दी
सर्दी लगने पर चिकन सूप, सौंठ वाली चाय, अदरक-लहसुन का सेवन करने से बहुत आराम मिलता है।बता दें, जिन लोगों को अस्थमा की शिकायत रहती है। उनके लिए सर्दी में चिकन सूप बहुत लाभदायक है। इसमें मौजूद एमिनो एसिड सर्दी के दौरान अस्थमा में आराम देता है।

औषधि वाली चाय
बारिश के मौसम में औषधि वाली चाय पीने से भी लाभ मिलता है। इसके सेवन से गले की खिचखिच में आराम मिलता है। दालचीनी, कालीमिर्च, जायफल, लौंग, अदरक या तुलसी की पत्ती डालकर बनाई गई चाय गर्म होती है जिसकी वजह से सर्दी-जुकाम में जल्द राहत मिलती है।

स्ट्रीट फूड
बरसात में गर्मागरम पकौड़े और समोसा खाने को हर किसी का मन जरूर ललचाता है। लेकिन आपको बता दें, अगर आप अपनी सेहत की खैरियत चाहते हैं तो इन सब चीजों से दूर रहने में ही आपकी भलाई है।बारिश के मौसम में स्ट्रीट फूड से तो पूरी तरह से बचना चाहिए। बारिश के मौसम में सड़क पर पानी भर जाने से वहीं बनने वाले स्ट्रीट फूड में कीटाणु पैदा होने की आशंका बहुत बढ़ जाती है। अगर बाहर खाना खाना है तो खाते समय सावधान रहें।

फल
फलों को साबुत खाने की जगह सलाद के रूप में लें। बारिश के मौसम में फलों में कीड़ा होने की संभावना अधिक रहती है और अगर आप उन्हें सलाद के रूप में काटकर खाएंगे तो आप यह देख सकेंगे कि कहीं फल भीतर से खराब तो नहीं है।इसके अलावा दही से बनी चीजों का सेवन भी इस मौसम में कम करें तो बेहतर होगा।