फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: नहीं लगता पढ़ाई या काम में मन, तो नियमित करें इन योगासनों का अभ्यास

Wed, 05 Oct 2022 11:06 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 05 Oct 2022 11:06 AM IST
विज्ञापन
Mental Health Day 2022: Yoga Tips Know Yoga Asanas for Concentration on Work Poses, Exercise Details in Hindi
पढ़ाई या काम में मन न लगने पर करें ये योगासन - फोटो : Pixabay

World Mental Health Day Yoga Tips: हाल के दिनों में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। कोरोना काल में लोग बड़ी संख्या में अवसाद और तनाव की समस्या से ग्रसित हुए। कोविड के दौर में लॉकडाउन लगने के बाद लोग अपने घरों में बंद हो गए। लंबे समय तक वर्क फ्रॉम होम का कल्चर अपनाया। हालांकि अब कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद जब लोग स्कूल-कॉलेज और दफ्तर की ओर दोबारा लौटे हैं तो उनकी एकाग्रता और ध्यान में कई आई है। लंबे समय बाद दफ्तर जाने वाले लोगों में एकाग्रता की कमी के कारण काम की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। इसी तरह के कई अन्य लक्षण दिखने पर मानसिक सेहत के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल दुनियाभर में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। अगर आपका भी पढ़ाई या काम में मन नहीं लगता और एकाग्र मन की जरूरत महसूस होती है तो कुछ योगासनों का अभ्यास लाभकारी हो सकता है। योग मानसिक शांति और एकाग्रता को बढ़ावा देने के लिए कारगर तरीका है। हर दिन सुबह उठने के तुरंत बाद कुछ योगासनों के अभ्यास की आदत डालें। योग आपके शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रख सकते हैं। ये रहे एकाग्रता बढ़ाने और मन व मस्तिष्क को शांत रखने वाले योगासन।

Mental Health Day 2022: Yoga Tips Know Yoga Asanas for Concentration on Work Poses, Exercise Details in Hindi
शीर्षासन - फोटो : iStock

शीर्षासन योग

मस्तिष्क को शांत और सेहतमंद रखने के लिए शीर्षासन योग का अभ्यास सबसे बेहतर माना जाता है। इस योगासन के अभ्यास से थायराइड और पैरा थायराइड ग्रंथियों के कामकाज में सुधार होता है। पढ़ाई में बच्चों का मन नहीं लगता हो या वह पढ़ाई के प्रति ध्यान नहीं लगा पाते हों तो उन्हें प्रतिदिन शीर्षासन का अभ्यास करना चाहिए। इस योग के अभ्यास की आदत मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करती है।

Mental Health Day 2022: Yoga Tips Know Yoga Asanas for Concentration on Work Poses, Exercise Details in Hindi
प्राणायाम - फोटो : Istock

प्राणायाम

बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के लिए नियमित रूप से प्राणायाम का अभ्यास करना लाभकारी है। प्राणायाम के कई प्रकार को आप अपना सकते हैं, इसमें भ्रामरी प्राणायाम के अभ्यास की आदत डालना सबसे बेहतर रहेगा। इस योगासन के अभ्यास से एकाग्रता में सुधार होने के साथ ही क्रोध, उत्तेजना, चिंता, निराशा और तनाव जैसी नकारात्मक भावनाएं दूर हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mental Health Day 2022: Yoga Tips Know Yoga Asanas for Concentration on Work Poses, Exercise Details in Hindi
पश्चिमोत्तानासन - फोटो : Pixabay

पश्चिमोत्तानासन योग

रोजाना सुबह पश्चिमोत्तानासन योग का अभ्यास शारीरिक और मानसिक दोनों की सेहत को बेहतर बनाने में सहायक माना जाता है। इस योग में रीढ़ की हड्डी की स्ट्रेचिंग होती है, जिससे पीठ-कमर के दर्द में राहत मिलती है। साथ ही मस्तिष्क शांत रहता है। ध्यान व एकाग्रता में सुधार होने से आंतरिक ऊर्जा बढ़ती है।

विज्ञापन
Mental Health Day 2022: Yoga Tips Know Yoga Asanas for Concentration on Work Poses, Exercise Details in Hindi
मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग - फोटो : iStock

नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योग गुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed