फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: समय के साथ कमजोर हो रही है एकाग्रता, विशेषज्ञों की सलाह- सभी लोगों को जरूर करना चाहिए मेडिटेशन

Thu, 01 Dec 2022 12:31 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 01 Dec 2022 12:31 PM IST
विज्ञापन
meditation health benefits, best yoga for brain and mental health
मेडिटेशन से होने वाले स्वास्थ्य लाभ - फोटो : istock

क्या आप भी उन लोगों में से हैं जिनके लिए किसी काम पर ज्यादा देर तक मन लगा पाना कठिन हो जाता है? अगर हां, तो इस दिशा में आपको गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है। काम में ध्यान न लग पाने के कारण आपकी गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। बच्चों और वयस्कों की यह समस्या उनकी पढ़ाई और ऑफिस के कार्य को प्रभावित करने वाली हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, एकाग्रता में कमजोरी के कई कारण हो सकते हैं, इसको सुधारने के प्रयास किए जाने चाहिए।



शोधकर्ताओं ने पाया कि नियमित रूप से योगासनों का अभ्यास विशेषतौर पर मेडिटेशन, आपकी एकाग्रता और काम करने की क्षमता में सुधार लाने में सहायक है। मेडिटेशन को ध्यान मुद्रा के रूप में जाना जाता है जिससे मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है और काम पर ध्यान बढ़ता है। अध्ययन में पाया गया है कि मेडिटेशन के नियमित अभ्यास की आदत बनाकर मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार की सेहत को ठीक रखा जा सकता है।

आइए जानते हैं कि मेडिटेशन के क्या लाभ हैं और यह एकाग्रता को सुधारने में कितना सहायक है?

meditation health benefits, best yoga for brain and mental health
मेडिटेशन से मानसिक स्वास्थ्य में लाभ - फोटो : istock

मेडिटेशन के बारे में जानिए

मेडिटेशन यानी कि ध्यान योग, मन को शांति देने और भावनात्मक लाभ में सहायक माना जाता है। मन को आराम देने और तनाव से निपटने के लिए इसके नियमित अभ्यास की आदत बनाना विशेष लाभकारी हो सकता है। योग विशेषज्ञ कहते हैं, मेडिटेशन के अभ्यास से ध्यान को केंद्रित करना आसान होता है। मेडिटेशन से मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार के स्वास्थ्य में लाभ देखा गया है। सभी आयु के लोग इस अभ्यास को करके फायदा पा सकते हैं।

meditation health benefits, best yoga for brain and mental health
मेडिटेशन के नियमित अभ्यास की बनाएं आदत - फोटो : iStock

ध्यान केंद्रित करने में मिलता है लाभ

कोलंबिया यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर के शोधकर्ताओं ने पाया कि मेडिटेशन के नियमित अभ्यास से मस्तिष्क की संरचना और कार्य में सकारात्मक रूप से बदलाव आ सकता है, जो तनाव, चिंता और अवसाद को कम करने में सहायक है। फोकस और सीखने की क्षमता को बढ़ाने के लिए नियमित रूप से मेडिटेशन के अभ्यास से फायदा पाया जा सकता है। ध्यान मुद्रा करने वाले लोगों में याददाश्त और मानसिक स्वास्थ्य विकारों की समस्या भी कम देखी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
meditation health benefits, best yoga for brain and mental health
तनाव की समस्या को कैसे दूर करें? - फोटो : Pixabay

मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार के लाभ

ध्यान मुद्रा करने से भावनात्मक और शारीरिक, दोनों प्रकार के स्वास्थ्य संबंधी लाभ देखे गए हैं। 

  • तनावपूर्ण स्थितियों से छुटकारा पाने और चिंता विकारों को कम करता है। 
  • आत्म-जागरूकता बढ़ाता है। 
  • नकारात्मक भावनाओं को कम करने में सहायक है।
  • धैर्य और सहनशीलता में वृद्धि होती है। 
  • धड़कनों को नियंत्रित करता है, जिससे हृदय स्वास्थ्य में लाभ मिलता है। 
  • यह रक्तचाप को कम करने में मददगार अभ्यास है। 
  • ध्यान मुद्रा से नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है, जिससे संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए जरूरी माना जाता है। 




------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed