फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह: पेट और जांघ की चर्बी कम करेंगे ये 5 योगासन, चेहरे पर आएगा निखार

Sat, 29 Feb 2020 09:56 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 29 Feb 2020 09:56 AM IST
विज्ञापन
international yoga week march 2020: yoga for weight loss and glowing skin
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इंसान जिस तेज रफ्तार से अपने कामों को आसान बनाने के लिए तकनीक का विकास किया है ठीक उतना ही वह इस पर निर्भर हो गया है। नवीनतम तकनीक के वजह से रोजमर्रा के कामकाज में शारीरिक श्रम की जरूरत कम होने से इंसान को सेहत से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोटापा भी इन्हीं परेशानियों में से एक है। असंतुलित वजन केवल सौंदर्य की दृष्टि से ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक है। हालांकि कुछ योगासनों के नियमित अभ्यास से आप अपने को फिट रखते हुए सौंदर्य में निखार ला सकते हैं। आइए जानते हैं इन योगासनों के बारे में विस्तार से...

international yoga week march 2020: yoga for weight loss and glowing skin
अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

शरीर को सुडौल बनाने के लिए भुजंगासान
भुजंगासान आसन के अभ्यास के लिए पेट के बल लेट जाएं और दोनों हाथों को छाती के बगल में रखें। अब सांस लेते हुए धीरे-धीरे शरीर को ऊपर उठाएं। इस दौरान आपका शरीर केवल नाभि तक ही उठना चाहिए। इसके बाद सामान्य सांस के साथ पहले की अवस्था में वापस लेट जाएं। इस प्रक्रिया को 10 बार दोहराएं। इस आसन के अभ्यास से पेट के आसपास जमे फैट कम होते हैं जिससे शरीर सुडौल और आकर्षक बनता है।

international yoga week march 2020: yoga for weight loss and glowing skin
अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह 2020 - फोटो : Pixabay

सक्रिय रहने के लिए करें नौकासन
नौकासन का अभ्यास करने के लिए सीधा लेट जाएं। अब अपने कंधे और सर को ऊपर उठा लें। इसके बाद अपने पैरों को सीधा उठा लें। ध्यान रहे कि आपके हाथ, पैर और कंधे समांतर में हो। सांस छोड़ते हुए उसी अवस्था में वापस आएं। इस आसन को 2-3 बार दोहराएं। यह आसन वजन घटा कर शरीर को फुर्तीला बनाता है। इससे श्वसन तंत्र भी मजबूत होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
international yoga week march 2020: yoga for weight loss and glowing skin
अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

उष्ट्रासन से बनाए कमर को लचीला
उष्ट्रासन का अभ्यास करने के लिए अपने पैरों को लंबाई में फैलाकर बैठें। अब अपने दाएं पैर के के घुटने को मोड़ते हुए, एड़ी को नितंब के पास रखें। ठीक इसी तरह बाएं पैर को मोड़ते हुए बाएं साइड के नितंब के पास रखें। अब घुटने के बल खड़े हो जाएं। ध्यान रहे कि दोनों घुटने और पैरों के पंजे समान दूरी पर खुले हों। अब लंबी सांस लें और सांस छोड़ते हुए कमर के ऊपरी हिस्से को पीछे की ओर ले जाएं और दाएं हथेली से दाएं एड़ी को बाएं हथेली से बाएं एड़ी को पकड़ने की कोशिश करें। इस बात का ध्यान रखें कि पीछे झुकते समय गर्दन को झटका न लगे। इस आसन को करीब 3 से 4 बार दोहराएं। इस आसन के अभ्यास से पेट और कमर को लचीला बनता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed