फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Yoga Day 2024: ये हैं सबसे आसान योगासन, रोजाना 5 मिनट करने से मिलते हैं अनेकों स्वास्थ्य लाभ

Fri, 21 Jun 2024 07:40 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 21 Jun 2024 07:40 AM IST
सार

कुछ आसान योगासनों के अभ्यास से शुरुआत करें। यहां आपको कुछ आसान योग क्रियाएं बताई जा रही हैं। इन आसन योगासनों से करें अभ्यास की शुरुआत।

विज्ञापन
International Yoga Day 2024 Easy And Simple Yoga Poses Health Benefits
शवासन - फोटो : Istock

International Yoga Day 2024 : 21 जून 2024 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। दुनियाभर में इस दिन योग का प्रचार- प्रसार किया जाता है और योग के महत्व से लोगों को जागरूक करते हैं। योग मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। योग मानसिक तौर पर व्यक्ति को शांति प्रदान करता है, अच्छी नींद और तनाव व थकान दूर करता है। वहीं योग आंतरिक और बाहरी शरीर को स्वस्थ बनाता है। मांसपेशियों की मजबूती, बेहतर रक्त प्रवाह, वजन पर नियंत्रण होता है। 



जो लोग पहली बार योग का अभ्यास कर रहे हैं, उन्हें योग गुरु की देखरेख और विशेषज्ञ की सलाह से ही योग शुरू करें। शुरुआती समय में योग करना कठिन लगता है। इसलिए कुछ आसान योगासनों के अभ्यास से शुरुआत करें। यहां आपको कुछ आसान योग क्रियाएं बताई जा रही हैं। इन आसन योगासनों से करें अभ्यास की शुरुआत।

International Yoga Day 2024 Easy And Simple Yoga Poses Health Benefits
exercise, yoga - फोटो : istock

वृक्षासन योग

विशेषज्ञ वृक्षासन के नियमित अभ्यास की सलाह देते हैं। इस आसन को काफी आसानी से किया जा सकता है। सभी आयु वर्ग के लोग इस अभ्यास को कर सकते हैं। वृक्षासन योग या ट्री पोज़ आपके पैरों और जोड़ों को मजबूत करने में मदद करता है। इसके अलावा शारीरिक संतुलन में सुधार करने और वजन को नियंत्रित बनाए रखने में भी इस योग के अभ्यास से लाभ पाया जा सकता है।

International Yoga Day 2024 Easy And Simple Yoga Poses Health Benefits
Meditaion, yoga - फोटो : istock

पद्मासन योग

पद्मासन योग को शरीर और मन दोनों की बेहतर सेहत के लिए सबसे कारगर योगाभ्यास के तौर पर जाना जाता है। आराम की मुद्रा में बैठकर किया जाने वाला यह योगासन कूल्हों, टखनों और घुटनों के लिए विशेष लाभकारी माना जाता है। इस योग का अभ्यास  मस्तिष्क को शांत करने से लेकर जागरूकता और ध्यान बढ़ाने में भी फायदेमंद पाया गया है। मासिक धर्म की परेशानियों और जोड़ों को समस्याओं को दूर करने में भी इस योग के अभ्यास से लाभ मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
International Yoga Day 2024 Easy And Simple Yoga Poses Health Benefits
मार्जरी आसन - फोटो : Istock

मार्जरी योग

मार्जरी आसन को कैट-काऊ पोज कहा जाता है। यह एक आसान लेकिन अति प्रभावी योग मुद्रा है। इस योग से संतुलन में सुधार और पीठ दर्द से राहत मिलती है। तनाव को कम करने और पेट के अंगों को स्वस्थ रखने के लिए इस योग का नियमित अभ्यास लाभकारी होता है। मार्जरी आसन का अभ्यास करके सभी आयु वर्ग के लोग लाभ पा सकते हैं। 

विज्ञापन
International Yoga Day 2024 Easy And Simple Yoga Poses Health Benefits
योग - फोटो : istock

नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed