आजकल लड़के और लड़कियों में जॉ लाइन का काफी प्रचलन है। चेहरे पर जॉ लाइन लाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। अगर आप भी अपने चेहरे पर जॉ लाइन चाहते हैं तो कुछ ऐसी एक्सरसाइज हैं, जिन्हें करके आप अपने चेहरे पर जॉ लाइन ला सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-सी है ये एक्सरसाइज
नेक रोल एक्सरसाइज
इस एक्सरसाइज को करने के लिए सीधे बैठ जाएं और गहरी सांस लेते रहें। अब सबसे पहले आप अपनी गर्दन को दाएं ओर घुमाकर अपनी ठुड्डी को कंधे पर छूने की कोशिश करें। इस अवस्था में 2-3 सेकेंड रुके, इसके बाद अब अपनी बाई गर्दन को घुमाकर अपनी ठुड्डी को कंधे पर छूने की कोशिश करें। इस प्रक्रिया को करीब 10-15 बार करें।
माउथ एक्सरसाइज
यह एक्सरसाइज आपके होंठ और गालों पर असर डालती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप पहले अपने होंठ को दाई ओर खीचें फिर बाई ओर।इस एक्सरसाइज को करीब 10-10 बार करें। यह एक्सरसाइज किसी को मुंह चिड़ाने जैसी है।
चिन प्रेस विद हेंड एक्सरसाइज
इस एक्सरसाइज को करने के लिए बैठ जाएं , इसके बाद अपने दोनों हाथों को ठुड्डी के नीचे रख लें। ध्यान रहे कि आपकी हथेली और फोरऑर्म एक-दूसरे को छूने चाहिए। अब अपना मुंह खोल लें। ऐसा करने से आपके जबड़े की मांसपेशियों में खिचांव आएगा और उनमें कसावट आने लगेगी।
बॉल एक्सरसाइज
इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको एक बॉल चाहिए। अब आप इस बॉल को अपनी ठुड्डी के नीचे रखें और अपनी ठुड्डी को नीचे की ओर दबाएं। इस एक्सरसाइज को करीब 2 मिनट तक करें।