फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2025: होली पर ज्यादा पकवान खाने से बिगड़ने लगा है पेट तो करें ये योगासन

Fri, 14 Mar 2025 10:34 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 14 Mar 2025 10:34 AM IST
सार

 कुछ आसान योगासन करने से पेट की गड़बड़ी से राहत मिल सकती है और पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करने लगता है।
 

विज्ञापन
holi 2025 gas ke liye kaun se yogasana kar skte hain
होली पर ज्यादा पकवान खाने से बिगड़ने लगा है पेट तो करें ये योगासन - फोटो : Freepik.com
Holi 2025: आज देशभर में होली का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में हर घर में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। होली के पकवानों का आनंद लेने के बाद अक्सर पेट भारी लगने लगता है, गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो जाती हैं। ऐसे में कुछ आसान योगासन करने से पेट की गड़बड़ी से राहत मिल सकती है और पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करने लगता है। इन योगासनों को अपनाकर आप होली के दौरान ज्यादा खाने से हुई पेट की गड़बड़ी को ठीक कर सकते हैं और खुद को हल्का और ऊर्जावान महसूस करेंगे।


 
holi 2025 gas ke liye kaun se yogasana kar skte hain
वज्रासन - फोटो : इंस्टाग्राम

 वज्रासन

ये योगासन पाचन तंत्र को मजबूत करता है और खाने के तुरंत बाद भी किया जा सकता है। यह पेट में गैस बनने से रोकता है और खाना जल्दी पचाने में मदद करता है। इसके लिए घुटनों को मोड़कर एड़ियों पर बैठ जाएं और कमर सीधी रखें। हाथों को घुटनों पर रखें और सामान्य रूप से गहरी सांस लें। अब इस मुद्रा में कम से कम 5-10 मिनट तक बैठें।  

holi 2025 gas ke liye kaun se yogasana kar skte hain
पवनमुक्तासन - फोटो : istock

पवनमुक्तासन

ये आसन भी गैस को खत्म करने में मदद करता है। इसके लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं और दोनों पैर सीधे रखें। अब घुटने को मोड़कर छाती की ओर लाएं और हाथों से पकड़ लें। दूसरे पैर के साथ भी यही प्रक्रिया दोहराएं। कुछ सेकंड तक इसी मुद्रा में रहें और फिर धीरे-धीरे पैरों को सीधा करें। इससे भी आपको तुरंत आराम मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
holi 2025 gas ke liye kaun se yogasana kar skte hain
अर्ध मत्स्येन्द्रासन - फोटो : Freepik

अर्ध मत्स्येंद्रासन
 
ये आसन पेट की मांसपेशियों की मालिश करता है और पाचन को तेज करता है। इसे करने के लिए सबसे पहले दोनों पैरों को आगे फैलाकर बैठें। अब दाएं पैर को मोड़ें और बाईं जांघ के बाहर रखें। बाएं हाथ को दाएं घुटने पर रखें और दाईं ओर मुड़ें। इस मुद्रा को 30 सेकंड तक बनाए रखें और फिर दूसरी तरफ दोहराएं।  

 

विज्ञापन
holi 2025 gas ke liye kaun se yogasana kar skte hain
भुजंगासन - फोटो : instagram

भुजंगासन
  
ये आसन पेट की गैस और एसिडिटी को कम करने में मदद करता है। इसे  करने के लिए पेट के बल लेटकर दोनों हाथों को कंधों के पास रखें। अब हाथों से शरीर को ऊपर उठाएं और सिर को पीछे की ओर ले जाएं। कुछ सेकंड इसी स्थिति में रहें और फिर वापस सामान्य मुद्रा में आ जाएं।  
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed