शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विशेषज्ञ सभी आयुवर्ग के लोगों के लिए नियमित रूप से योगासनों के अभ्यास की सलाह देते हैं। योग, शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने और आपके संपूर्ण विकास को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं। योग विशेषज्ञ कहते हैं, हठ योग का अभ्यास, योगासनों की ऐसी एक श्रृंखला है जिससे संपूर्ण शरीर को कई तरह से लाभान्वित किया जा सकता है।
Yoga Tips: हठ योग से शारीरिक-मानसिक कई तरह से हो सकते हैं लाभ, जानिए कौन से आसन हैं आपके लिए फायदेमंद
ताड़ासन योग के अभ्यास से होने वाले लाभ
ताड़ासन योग का अभ्यास सभी उम्र के लोगों के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को इस योग के नियमित अभ्यास की सलाह दी जाती है। इस योग के अभ्यास की आदत शारीरिक मुद्रा और समन्वय में सुधार करने के साथ रक्त परिसंचरण को बढ़ावा देने, शरीर की मांसपेशियों को टोन करने, कोर की मांसपेशियों की ताकत को बढ़ाने और साइटिक के दर्द से छुटकारा दिलाने में काफी लाभकारी मानी जाती है। ताड़ासन योग के नियमित अभ्यास से शरीर-मन दोनों को कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं।
अधोमुख शवासन योग के फायदे
अधोमुख शवासन योग, हठ योग अभ्यास का एक अंग है जिससे मांसपेशियों को कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं। अधोमुख शवासन मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह में सुधार करने के साथ शरीर की मुद्रा में सुधार करने, पीठ और रीढ़ की स्ट्रेचिंग करने और हड्डियों को मजबूत बनाने में काफी लाभकारी माना जाता है। इस योग के नियमित अभ्यास की आदत तंत्रिका तंत्र की समस्याओं को कम करती है और मानसिक स्वास्थ्य में लाभ मिलता है। यह हड्डियों-मांसपेशियों के दर्द से राहत दिलाने वाला अभ्यास है।
हलासन योग का करें अभ्यास
हलासन योग आपकी रीढ़ को फैलाता है और इससे पीठ की मांसपेशियों को भी मजबूती मिलती है। यह आपकी गर्दन, कंधों और पीठ में जकड़न को रोकने और दर्द से राहत देने में मदद करता है। हलासन का अभ्यास करने से लचीलापन बढ़ता है, जिससे मांसपेशियों और जोड़ों की गतिशीलता में सुधार होता है। रक्त के संचरण को ठीक रखने में सहायक इस योग के अभ्यास से मस्तिष्क को स्वस्थ बनाए रखने में भी मदद मिलती है।
------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।