फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चेहरे पर कील-मुहांसों से हैं परेशान तो ये आसन अपनाकर अपने चेहरे को बनाएं बेदाग और चमकदार

Wed, 23 Oct 2019 09:34 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 23 Oct 2019 09:34 AM IST
विज्ञापन
for pimple reducing  and spotless and shiny face try these asan
- फोटो : social media

चेहरे पर कील-मुहांसें हो जाने से हमारे चेहरे की रंगत बिगड़ जाती है। हमारे चेहरे पर कील-मुहांसें कई वजह से होते हैं। जिन लोगों की त्वचा तैलीय होती हैं, वह लोग कील-मुहांसों की समस्या से अधिक जूझते हैं। आपने कील-मुहांसों को दूर करने के लिए अपने चेहरे पर तरह-तरह के प्रॉडक्टस का इस्तेमाल किया होगा, लेकिन फिर भी आपको कोई लाभ नहीं होगा। शायद आपने कील-मुंहासों को दूर करने के लिए कई घरेलू नुस्खे भी अपनाएं होंगे लेकिन उसका भी कोई फायदा आपको नहीं मिला होगा। तो इस बार योग को अपनाकर देखें। योग हर बीमारी का इलाज है। ऐसे कई योगासन हैं जिन्हे करके आप अपने चेहरे से  कील-मुहांसें दूर कर पाएंगे और आपको मिलेगी एक बेदाग और चमकदार त्वचा। 

for pimple reducing  and spotless and shiny face try these asan
- फोटो : social media

शीतली और शीतकारी प्राणायाम
शीतकारी शब्द से तात्पर्य है कि ठंडक, यानी की एक ऐसी चीज जो हमें और हमारे शरीर को ठंडक का एहसास दिलाए। इस प्राणायाम को सीतकारी नाम से इसलिए भी जाना जाता है क्योंकि इस प्राणायाम को करते वक्त हमारे मुंह से सी की आवाज आती है। यह प्राणायाम बेहद ही सरल है। इस प्राणायाम को करने से शरीर के आतंरिक भाग की सफाई हो जाती है। 



 

for pimple reducing  and spotless and shiny face try these asan
- फोटो : social media

शीतली प्राणायाम करने के लिए सबसे पहले पद्मासन की अवस्था में बैठ जाएं। अब अपने आंखों को बंद कर लें और शरीर को ढ़ीला छोड़ा दें। अपने गर्दन और सिर को सीधे रखें। इसके बाद अपनी जीभ को बाहर निकालें और थोड़ा सा मुंह खुला रखें ताकि सांस लेने में कोई परेशानी न आए।

अब अपनी जीभ को मोड़ लें और तालू के अग्र भाग पर लगाएं। अब धीरे-धीरे सांस लेने की कोशिश करें और इस तरह से सांस लें कि आपके मुंह से सी -सी की आवाज आए। इसके बाद आप अपनी सांस को रोक कर रख लें और कुछ देर बाद नाक के द्वारा बाहर निकाल दें। अब इस प्रक्रिया को 15- 20 बार दोहराएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
for pimple reducing  and spotless and shiny face try these asan
- फोटो : social media
शंख प्रक्षालन

इस आसन के अभ्यास से चेहरे की सारी गंदगी और कील-मुहांसे खत्म होने लगते हैं, क्योंकि यह शरीर की सारी गंदगी को बाहर निकाल देता है। इसलिए यह आसन कील-मुहांसो को दूर करने के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। आप भी इस आसन को कर अपने चेहरे से कील मुहांसे हटा सकते हैं।

शंख प्रक्षालन करने के लिए सबसे पहले कागासन अवस्था में बैठ जाएं और तीन गिलास गुनगुना पानी पी लें। जब आप पानी पी लें उसके बाद सर्पासन हस्तेत्तानासन,कटिचक्रासन,उदराकर्षणासन आसनों का अभ्यास करें।

इन आसनों को करीब चार बार दोहराएं, इसके बाद दोबारा अपने अनुसार पानी पिएं और इन आसनों को फिर से दोहराएं। इसके बाद जैसे ही आपको मल त्याग महसूस होगा और तभी शौच हो कर आएं। शौच के समय सबसे पहले ठोस, उसके बाद अर्द्धठोस मल आएगा और आखिर में पीला पानी आने लगेगा।

इसके बाद दोबारा एक गिलास पानी पीकर चारों आसनों को तेज गति में दोहराएं। अब एक बार फिर मल त्याग ने की इच्छा होगी और इस बार मल में सिर्फ तरह पर्दाथ आएगा। पानी पीने की प्रक्रिया और आसन को तब तक करें जब तक मल में साफ पानी न आने लगे। आखिर में तीन गिलास गुनगुने पानी का सेवन करें और कुंजल क्रिया का अभ्यास करें। इससे पानी के बहाव को रोका जाता है। इस प्रक्रिया को छह महीने में एक बार करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed