फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: चेहरा देखकर कोई उम्र का नहीं लगा पाएगा पता, रोजाना करें ये फेस योग

Sun, 24 Aug 2025 09:25 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 24 Aug 2025 09:25 AM IST
सार

एंटी-एजिंग यानी बढ़ती उम्र में महिलाओं को अक्सर त्वचा के ढीले पड़ने और झुर्रियों की शिकायत होती है। ऐसे में ‘फेस योग’ एंटी-एजिंग के लिए एक चमत्कार की तरह है।
 

विज्ञापन
Facial Yoga For Anti Ageing Face Yoga Tips To Remove Wrinkles Pimples and skin tightening
बुढ़ापे को रोकते हैं ये योगासन - फोटो : iStock

जिंदगी भर चलने वाली प्रकिया है, विकास। उम्र का बढ़ना भी इसी विकास का हिस्सा है, जिस दौरान शरीर से लेकर त्वचा में ढेर सारे बदलाव आते हैं। बढ़ती उम्र में त्वचा को हेल्दी और युवा बनाए रखना भी एक बड़ी चुनौती है, खासकर वर्तमान जीवन-शैली में। इस स्थिति में त्वचा को टाइट और युवा रखने के लिए नियमित रूप से कुछ फेस योगासनों का अभ्यास फायदेमंद साबित होता है। खास बात यह कि इन फेस योगासनों के लिए किसी भी खास उपकरण की आवश्यकता नहीं होती। आप इन आसनों को किसी भी समय और कहीं भी कर सकती हैं।



असल में, फेस योग एक प्रकार की योग प्रैक्टिस है, जिसमें चेहरे की मांसपेशियों को मजबूत और टोन करने के लिए विशेष अभ्यास किए जाते हैं। ये योगासन त्वचा को निखारने, झुर्रियों को कम करने और चेहरे पर प्राकृतिक चमक लाने में मदद करते हैं। फेस योग में विभिन्न प्रकार के चेहरे के व्यायाम, मुद्रा और श्वास तकनीक शामिल होती हैं, जो चेहरे की मांसपेशियों को सख्त करती हैं और रक्त संचार को बेहतर बनाती हैं।
 

Facial Yoga For Anti Ageing Face Yoga Tips To Remove Wrinkles Pimples and skin tightening
अनुलोम विलोम प्राणायाम - फोटो : Amar Ujala

सबसे पहले प्राणायाम

सबसे पहले प्राणायाम की बात करना इसलिए जरूरी है, क्योंकि जितनी ज्यादा ऑक्सीजन शरीर के अंदर जाएगी या कहे कि शरीर में ऑक्सीजन का लेवल जितना अच्छा रहेगा, त्वचा उतनी ही हेल्दी रहेगी। असल में, शरीर में ऑक्सीजन का सही संतुलन ब्लड सर्कुलेशन को ठीक बनाए रखता है और सही ब्लड सर्कुलेशन त्वचा के लिए बेहद जरूरी है। इसलिए दिनचर्या में गहरे श्वास वाले प्राणायाम को अवश्य शामिल करें।

प्राणायाम के लिए शुद्ध स्वच्छ स्थान पर बैठें। इसके लिए सुबह का समय सबसे अच्छा माना जाता है। इसलिए शांत जगह पर बैठकर कमर-गर्दन को सीधा रखें और धीरे-धीरे श्वास पर ध्यान देते हुए गहराई से भरें और गहराई से ही छोड़ दें। इस क्रिया को 10 से 15 बार दोहराएं।

अनुलोम-विलोम एक ऐसा प्राणायाम है, जिसको कोई भी सामान्य व्यक्ति आसानी से कर सकता है। इसके लिए कमर और गर्दन को सीधा रखते हुए बैठें। प्राणायाम किसी भी एक नासिका से शुरू किया जा सकता है, मगर सही तरह से करने के लिए सर्वप्रथम दाहिनी नासिका को बंद करें और बाईं नासिका से सांस भरें। फिर उंगलियों से बाईं नासिका को बंद करें और दाहिनी नासिका को खोलकर सांस छोड़ दें। जिस तरफ से आप सांस को छोड़ती हैं, उसी तरफ से फिर से भरें और दूसरी तरफ से उंगलियों को हटाते हुए सांस को छोड़ें। इस क्रिया को 15 से 50 बार तक किया जा सकता है, परंतु ध्यान रखें कि जितनी क्षमता है, उतना ही करें और धीरे-धीरे अभ्यास को बढ़ाती जाएं। यह स्वास्थ्य को बेहतर करेगा, ऑक्सीजन लेवल को मेंटेन करेगा और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करेगा, जिसका सीधा असर त्वचा पर दिखाई देगा।

Facial Yoga For Anti Ageing Face Yoga Tips To Remove Wrinkles Pimples and skin tightening
मंडूकासन से प्राकृतिक चमक - फोटो : Adobe stock

मंडूकासन से प्राकृतिक चमक

अब बात करते हैं मंडूकासन की, जो त्वचा को हेल्दी, यंग और ग्लोइंग रखने में मदद करता है। मंडूकासन को करने के लिए सबसे पहले आप वज्रासन की स्थिति में बैठ जाएं। दोनों हाथों की हथेलियों को नाभि पर रखते हुए सामने की तरफ झुक जाएं, जितना झुक सकती हैं, लेकिन गर्दन को थोड़ा ऊपर ही रखें। थोड़ी देर इसी मुद्रा में रहें और फिर धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में वापस आ जाएं। मंडूकासन की इस प्रक्रिया को तीन से चार बार दोहराएं।

ध्यान दें कि मंडूकासन पेट के लिए अधिक फायदेमंद होता है। अगर आपको इस आसन के त्वचा पर लाभ देखने हैं तो नीचे झुकते हुए गर्दन को ऊपर की ओर ही रखें। अगर आप ऐसा नहीं करेंगी तो चेहरे की मांसपेशियों की एक्सरसाइज नहीं हो पाएगी। मंडूकासन से चेहरे की मांसपेशियों में खिंचाव आता है और वहां मौजूद त्वचा में रक्त का प्रवाह बेहतर होता है, जिससे त्वचा में ताजगी आती है, निखार मिलता है, प्राकृतिक चमक बढ़ती है और झुर्रियां कम होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Facial Yoga For Anti Ageing Face Yoga Tips To Remove Wrinkles Pimples and skin tightening
शशांकासन - फोटो : istock

शशांकासन : मुंहासों से राहत

शशांकासन चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद है। इस आसन को करने से चेहरे की त्वचा पर रक्त संचार बढ़ता है, जिससे त्वचा में निखार आता है और चमक दिखाई देने लगती है। सबसे अहम है कि शशांकासन से चेहरे की मांसपेशियों की कसावट में सुधार होता है, जिससे चेहरे की झुर्रियां और फाइन लाइन कम होती हैं।

इस आसन को करने के लिए आप वज्रासन में बैठकर दोनों हाथों को ऊपर उठाएं और सामने की तरफ पूरी तरह झुक जाएं, जिससे दोनों हाथ सामने रहेंगे और माथा जमीन से टच करेगा। इस मुद्रा में होने पर आपको महसूस होगा कि ब्लड सर्कुलेशन दिल और चेहरे की तरफ है।

असल में, जिस तरफ ब्लड सर्कुलेशन होता है, उस अंग को पोषण भी मिलता है। शशांकासन से मानसिक तनाव भी कम होता है, जो त्वचा पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। इसके नियमित अभ्यास से त्वचा स्वस्थ, निखरी और युवा बनी रहती है तथा मुंहासे जैसी समस्याएं भी कम होती हैं।

विज्ञापन
Facial Yoga For Anti Ageing Face Yoga Tips To Remove Wrinkles Pimples and skin tightening
भुजंगासन - फोटो : Amar Ujala

भुजंगासन-सर्पासन : डबल चिन के लिए

भुजंगासन और सर्पासन से चेहरे की त्वचा को कई लाभ मिलते हैं। ये आसन गर्दन, सिर और चेहरे की मांसपेशियों में खिंचाव लाते हैं और त्वचा को टोन करते हैं, जिससे त्वचा पर निखार आता है। ये आसन तनाव को कम करते हैं, जिससे त्वचा पर मौजूद दाग-धब्बे और मुंहासे कम होते हैं।

इसके अलावा भुजंगासन और सर्पासन त्वचा की कसावट को बनाए रखते हैं तथा झुर्रियों के बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं।  भुजंगासन करने के लिए पेट के बल लेट जाएं। दोनों हाथों को चेस्ट के पास रखें, दोनों पैरों को पीछे मिलाएं और शरीर के ऊपरी हिस्से को उठाएं। फिर कोहनी को सीधा रखते हुए हल्का-सा गर्दन को ऊपर रखें। गर्दन के ऊपर होने से डबल चिन की समस्या खत्म होती है और चेहरे एवं गर्दन की त्वचा कसी नजर आती है। साथ ही स्पाइन भी मजबूत होती है।

अब सर्पासन करने के लिए उल्टा लेट जाएं, दोनों हाथों को कमर के ऊपर बांध लें और आगे की तरफ से सिर को उठाएं। पीछे से दोनों पैरों को भी उठाएं और हाथों को भी खिंचाव दें। यह आसन त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed